CG Corona Update: रायपुर-बिलासपुर बने कोरोना के नए हॉटस्पॉट, 10 जिलों में फैला संक्रमण, सरकार अलर्ट मोड में

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना वायरस की दस्तक हो चुकी है। इस बार राजधानी रायपुर और बिलासपुर कोरोना के नए हॉटस्पॉट बनकर उभरे हैं। बीते दो दिनों में राज्य में 22 नए केस सामने आए हैं, जिनमें से 75% से ज्यादा मामले सिर्फ इन दो शहरों से हैं। अब तक 10 जिलों में संक्रमण फैल चुका है और राज्य सरकार सतर्क हो गई है।

राजधानी में सबसे ज्यादा केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 56

अब तक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 139 तक पहुंच चुकी है।

  • रायपुर: 67 केस
  • बिलासपुर: 36 केस
    इनमें से 56 मरीज एक्टिव हैं, जिनमें से 41 होम आइसोलेशन में और 15 अस्पतालों में भर्ती हैं। 82 मरीज इलाज के बाद ठीक भी हो चुके हैं।

क्या कहती है कोरोना की रफ्तार?

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार:

  • दैनिक वृद्धि दर: 23.1%
  • रिकवरी रेट: 56.41%

हालांकि रिकवरी दर को संतोषजनक माना जा रहा है, लेकिन राज्य में कोरोना से पहली मौत के बाद हालात को गंभीरता से लिया जा रहा है। सभी सरकारी अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ को फिर से ट्रेनिंग दी जा रही है।

अगले 10 दिन में क्या हो सकता है?

विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा रफ्तार अगर बनी रही तो अगले 10 दिनों में:

  • 190 तक पहुंच सकते हैं कुल केस
  • इनमें से 112 लोग ठीक हो सकते हैं
  • 14 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ सकती है
  • शेष मरीज होम आइसोलेशन में ही ठीक हो सकते हैं

जेएन.1 वैरिएंट से हुई पहली मौत

CG Corona Case: सोमवार को छत्तीसगढ़ में कोरोना की पहली मौत हुई है। मृतक राजनांदगांव निवासी था और रायपुर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस के लिए आया था। इलाज के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया और बाद में उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि उसे JN.1 वैरिएंट ने संक्रमित किया था।

प्रशासन अलर्ट, ट्रेनिंग शुरू

कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार एक्टिव मोड पर आ गई है।

  • मेडिकल स्टाफ को सैंपल कलेक्शन से लेकर इलाज तक की ट्रेनिंग दी जा रही है।
  • रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, बालोद, महासमुंद, बेमेतरा समेत 10 जिलों में संक्रमण फैल चुका है।

किसे है ज्यादा खतरा?

CG Today Corona Case: डॉक्टर्स के अनुसार, यह नया वैरिएंट खासतौर पर उन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है, जो पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, जैसे:

  • डायबिटीज
  • हृदय रोग
  • चेन स्मोकर

ऐसे लोगों को भीड़ से बचने, मास्क पहनने और सतर्क रहने की जरूरत है।

क्या करें आप?

  • हल्का बुखार, जुकाम या सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत जांच करवाएं
  • भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें
  • मास्क लगाएं, हाथ धोते रहें
  • पहले से बीमार हैं तो खास ध्यान रखें

Alos Read: छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: पहली बार महिला ने स्वीकारा अवैध संबंध, पति को सता रही थी पत्नी, महिला आयोग ने माना पुरुष भी हो रहा है प्रताड़ित

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button