
धमतरी: Magarlod News: शासकीय प्राथमिक स्कूल खैरझिटी में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने मिलकर स्कूल परिसर में फलदार और छायादार पौधे लगाए तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
Khairjhiti School: प्रधान पाठक मनोज कुमार साहू ने बताया कि स्कूल विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पहले मैदान में घास और कंटीली झाड़ियां होने से बच्चों को खेलने में परेशानी होती थी, लेकिन अब मैदान को व्यवस्थित कर किचन गार्डन, कृषि योग्य भूमि निर्माण और पौधरोपण कार्य किए जा रहे हैं, जिससे स्कूल परिसर और भी आकर्षक बन रहा है।

शिक्षक ओमप्रकाश साहू ने पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क टाई-बेल्ट वितरित किए, ताकि उनमें अनुशासन और उत्साह बढ़ सके। उन्होंने बताया कि बच्चों की संख्या बढ़ाना एक बड़ी चुनौती थी। इसके लिए मई 2025 में जहां सिर्फ 21 विद्यार्थी थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 39 हो गई है।
कार्यक्रम में शिक्षक खिलेश्वर कश्यप, नोहर सिंह कंवर, सीमा साहू, तजेंद्र कश्यप, तुलसी साहू और हीरा साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Also Read: Electricity Bill Hike: बिजली हाफ योजना बंद के बाद दोगुना-तिगुना बिजली बिल से आमजनता में मचा हाहाकार



