Red Light Area Girls Rescued: छत्तीसगढ़ की लड़कियों से बिहार में कराया जा रहा था जिस्म फरोशी का धंधा, रेड लाइट एरिया से 41 नाबालिकों को छुड़ाया, ऐसे फंसाते थे दलाल

रायपुर/रोहतास। Red Light Area Girls Rescued: बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने रेड लाइट एरिया से बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियों को मुक्त किया है। ये लड़कियां देह व्यापार के धंधे में फंसी हुई थीं। पुलिस ने इस मामले में 5 दलालों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दलाल इन लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा में डांस करने के नाम पर बिहार लाते थे और फिर जबरन देह व्यापार में झोंक देते थे।

ऑर्केस्ट्रा डांस के नाम पर फंसा कर किया देह व्यापार में शामिल

आरोपी दलालों द्वारा लड़कियों को 30-40 हजार रुपये का लालच देकर ऑर्केस्ट्रा में डांस करने का झांसा दिया जाता था। बाद में इन्हें बिहार लाकर देह व्यापार में शामिल कर दिया जाता था। ये लड़कियां लगभग दो साल से इस घिनौने कारोबार में फंसी हुई थीं। पुलिस के अनुसार, लड़कियों को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।

पुलिस की स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई

रोहतास जिले के एसपी ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने छापेमारी कर इन नाबालिगों को मुक्त कराया और पांच दलालों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

सभी लड़कियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा

पुलिस ने सभी लड़कियों को बाल कल्याण समिति (CWC) में भेजा है, जहां उनकी काउंसलिंग की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़कियों को अब सुरक्षित वातावरण में रखा जाएगा और उन्हें मानसिक रूप से स्वस्थ करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

पुलिस की इस कार्रवाई से यह साबित होता है कि मानव तस्करी के खिलाफ उनके प्रयास लगा जारी है और जल्द ही और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Also Read: दर्दनाक हत्या : शिक्षक ने छात्रा से बनाया शारीरिक संबंध, फिर कराई शादी, विवाह के 15 दिन बाद लौट आई वापस, विवाद बढ़ा तो की हत्या, जंगल में ले जाकर जला दिया शव

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button