
कुरूद: कुरूद में मेघा रोड स्थित गाड़ाडीह के चुनमुन रेस्टोरेंट में शनिवार को “जोहार नाइट” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस पारिवारिक आयोजन में कुरूद के नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया, जहाँ गरबा और मनमोहक गीत-संगीत की महफिल जमी।

पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर रहे मुख्य अतिथि
इस कार्यक्रम में कुरूद के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कुरूद नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अतिथियों में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रविकांत चंद्राकर, प्रतिभा अजय चंद्राकर, सीमा कोष्टा, रीता चंद्राकर, शिव प्रताप ठाकुर, अशोक पवार, और विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर भी शामिल रहे। अतिथियों के कर कमलों से ‘जोहार नाइट’ का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि अजय चंद्राकर ने आयोजकों के इस प्रयास की तारीफ की। अध्यक्षता कर रहीं ज्योति भानु चंद्राकर ने कहा कि कुरूद में ऐसे पारिवारिक आयोजन होते रहने चाहिए, जिससे दिनभर की व्यस्तता में रहने वाले लोग अपने परिवार को सपरिवार समय दे सकें।

छत्तीसगढ़ के स्टार कलाकारों ने बांधा समां
इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्टार कलाकार जिनमें अनिकृति चौहान, दिलेश साहू, और सन्नी शर्मा— शामिल थे, उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत की और सभी का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत की मनभावन महफिल ने समां बाँध दिया। इस सफल आयोजन के लिए आयोजकगणों में बादल चंद्राकर, श्रीमती तमन्ना-शिखर चंद्राकर, विक्रांत ठाकुर, और करण चंद्राकर समेत अन्य गणमान्य नागरिकों और आमजनों का सराहनीय योगदान रहा।

Also Read: धमतरी में महिलाओं की आजीविका संवर्धन के लिए एन.आई.टी. रायपुर और डी.एस.आई.आर. की साझी पहल



