
धमतरी: Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित एक रिसॉर्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब सोफे पर आराम कर रहे लोगों ने पास से फुफकारने की तेज आवाज सुनी। जब लोगों ने सोफे के नीचे झाँककर देखा, तो वहाँ 6 फीट लंबा अजगर (Python) कुंडली मारे बैठा था। सूचना मिलने पर स्नैक कैचर ने मौके पर पहुँचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया, तब जाकर लोगों ने राहत की साँस ली।
रुद्री रोड के रिसॉर्ट में दिखी दहशत
Python Rescue in Dhamtari: यह पूरा मामला रुद्री रोड पर स्थित एक रिसॉर्ट का है। बताया जा रहा है कि रविवार को रिसॉर्ट में कुछ लोग सोफे पर बैठे हुए थे। तभी उन्हें सोफे के भीतर से फुफकारने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने जब सोफे को ध्यान से देखा और नीचे झाँका, तो पता चला कि एक विशाल अजगर अंदर कुंडली मारे आराम कर रहा है। अजगर को देखते ही रिसॉर्ट में अफरा-तफरी मच गई।
स्नैक कैचर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
दहशत में आए लोगों ने तुरंत ही एक स्नैक कैचर को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्नैक कैचर मौके पर पहुँचे और अजगर को पकड़ने का काम शुरू किया। 6 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित पकड़ना चुनौतीपूर्ण था, और इस दौरान अजगर ने उन्हें काटने की भी कोशिश की। हालांकि, स्नैक कैचर ने सावधानी बरतते हुए अजगर को काबू कर लिया।
देखिये वीडियो-
अजगर को जंगल में छोड़ा गया
Dhamtari Snack Catcher: अजगर को पकड़ने के बाद, स्नैक कैचर ने उसे सुरक्षित ढंग से जंगल में छोड़ दिया। अजगर के जंगल में रिहा होने की खबर से रिसॉर्ट में मौजूद सभी लोगों ने राहत की साँस ली और माहौल सामान्य हो सका।



