
धमतरी Road Accident: जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात भखारा थाना क्षेत्र के गुजरा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
खाना खाने के बाद निकले थे टहलने
Bhakhara News: मृतकों की पहचान बलराज पटेल (19 वर्ष) और पोखन यादव (30 वर्ष), निवासी दरगहन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त खाना खाने के बाद बाइक पर घूमने निकले थे। इसी दौरान गुजरा और कोसमर्रा के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

एंबुलेंस से पहुंचाए गए अस्पताल
Gujra Petrol Pump: हादसे की सूचना मिलते ही वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था के सदस्य शिवा प्रधान, डुमन साहू, हेमंत साहू, पप्पू साहू, अमन और खिलावन साहू दो एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गांव में पसरा मातम
दोनों युवकों की मौत की खबर से दरगहन गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी गुजरा इलाके में कार की टक्कर से एक युवक की मौत हुई थी और उस मामले में भी वाहन चालक अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
Also Read: धमतरी जिले में सड़क हादसा: रिवर्स ले रही पिकअप ने चर्रा निवासी बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत



