Dhamtari Zila Panchayat Block Coordinator Vacancy 2025: जिला पंचायत धमतरी में संविदा पद पर भर्ती: पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत विकासखंड समन्वयक की भर्ती
धमतरी। Dhamtari Zila Panchayat Block Coordinator Vacancy 2025: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत धमतरी द्वारा विकासखंड समन्वयक (संविदा) PMAY-G Contractual Job पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इससे पहले जारी चयन प्रक्रिया के पश्चात चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति व प्रतीक्षा सूची समाप्त हो जाने के कारण अब इस पद के लिए दोबारा विज्ञापन जारी किया गया है।
वेतनमान व नियुक्ति की शर्तें: Dhamtari Block Coordinator Salary
श्रेणी
विवरण
वेतनमान
₹39,875/- प्रतिमाह (संविदा स्तर पर निर्धारित)
नियुक्ति अवधि
अधिकतम 3 वर्ष (कार्य प्रदर्शन व आवश्यकता के अनुसार 1 वर्ष का विस्तार संभव)
सेवा की प्रकृति
पूर्णत: संविदा आधारित – पेंशन, ग्रेच्युटी या स्थायी नियुक्ति का कोई दावा नहीं
शैक्षणिक योग्यता: Educational Qualification
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से B.E./B.Tech में न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ।
शासकीय/गैर-शासकीय योजनाओं में कम से कम 2 वर्ष का कार्यानुभव।
निर्माण कार्य या शैक्षणिक संस्थानों में कार्य अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्य अनुभव प्रमाण हेतु वेतन पर्ची/बैंक स्टेटमेंट आवश्यक।
रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।