CG Assembly Winter Session 2025: शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन, इन मुद्दों पर गरमाएगा सदन, शिक्षा मंत्री और खाद्य देंगे सवालों के जवाब

CG Assembly Winter Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है और प्रश्नकाल के दौरान सदन का माहौल गर्म रहने के आसार हैं। आज शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों में स्कूलों में शिक्षकों की कमी, अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में देरी, बंद पड़े स्कूलों और छात्रों के ड्रॉप-आउट जैसे मामले उठाए जाएंगे। कांग्रेस विधायक सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और संसाधनों की कमी को लेकर सरकार से कठोर सवाल पूछेंगे। वहीं, भाजपा सरकार नई शिक्षा नीतियों, अधोसंरचना विकास और डिजिटल शिक्षा की उपलब्धियों को गिनाकर जवाब देने की तैयारी में है।

सड़क और जल जीवन मिशन के मुद्दे सदन में गूंजेंगे

शिक्षा के अलावा आज सदन में सड़कों की बदहाल स्थिति भी प्रमुख मुद्दा रहेगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जर्जर सड़कें, अधूरे निर्माण कार्य और सड़क हादसों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरेगा और जवाब मांगेगा। इसके जवाब में लोक निर्माण विभाग की ओर से चल रही योजनाओं और आगामी परियोजनाओं का ब्योरा पेश किया जाएगा। इन दो मुद्दों के साथ-साथ आज जल जीवन मिशन से जुड़े कार्यों पर भी सदन में जोरदार बहस देखने को मिल सकती है।

राशन कार्ड वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी पर विपक्ष करेगा घेराबंदी

खाद्य विभाग से जुड़े मामलों में राशन कार्ड व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठेंगे। विपक्ष नये राशन कार्ड जारी न होने, पात्र परिवारों के नाम जुड़ने-कटने और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की वितरण व्यवस्था में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर निशाना साधेगा। खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली और वितरण प्रणाली की पारदर्शिता पर जोरदार बहस होने की संभावना है, जिसमें विपक्ष सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग कर सकता है।

आज सदन में कई ज्वलंत मुद्दों पर जोरदार बहस के आसार

सत्र के तीसरे दिन सदन में शिक्षा, सड़क और राशन कार्ड जैसे ज्वलंत मुद्दों के कारण आज माहौल गरमाया रहेगा। विपक्ष द्वारा लगाए गए प्रश्नों के जवाब देने के लिए सरकार को पूरी तैयारी के साथ आना होगा। इन विषयों पर प्रश्नकाल में जोरदार बहस और पक्ष-विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है। आज के सत्र में राज्य के कई महत्वपूर्ण मामलों पर निर्णय भी हो सकते हैं।

Also Read: शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर, छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button