प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू पहुंचे साउथ मूवी की शूटिंग में जगदलपुर

जगदलपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहुंचीं। एयरपोर्ट पर कुछ घंटों बिताने के बाद, प्रियंका चोपड़ा सीधे ओडिशा के कोरापुट के लिए रवाना हो गईं, जहां किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है। इससे पहले, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू भी जगदलपुर पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा अपने क्रू मेंबर्स के साथ हैदराबाद से प्राइवेट विमान से जगदलपुर आई थीं। यहां से सड़क मार्ग के जरिए वे ओडिशा के कोरापुट पहुंची। ओडिशा के कोरापुट में जहां फिल्म की शूटिंग हो रही है, वहां से नजदीकी एयरपोर्ट जगदलपुर ही है, क्योंकि उस लोकेशन के आस-पास कोई एयरपोर्ट नहीं है।

चर्चा है कि कोरापुट के पास स्थित देवमाली हिल्स में साउथ मूवी की शूटिंग चल रही है, जिसमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, इस फिल्म से जुड़ी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Also Read: बेहद कम पैसों में इस देश में जाकर जी सकते हैं आलीशान लाइफ! वहां अपने रुपये की वैल्यू जानकर हिल जाएंगे

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button