Independence Day Speech in Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर 2 मिनट का भाषण, मिलेगा इनाम

नई दिल्ली: Independence Day Speech in Hindi: 15 अगस्त को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस मौके पर देशभर के स्कूलों में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। अगर आप भी अपने स्कूल या संस्था में स्वतंत्रता दिवस पर Best Hindi speech for Independence Day 2025 भाषण देने की योजना बना रहे हैं तो यहां हम आपके लिए एक 2 मिनट का सरल और प्रभावशाली भाषण का उदाहरण लेकर आए हैं, जिसे आप मंच से बोल सकते हैं या अपनी शैली में ढाल सकते हैं।

15 अगस्त: आजादी का जश्न और जिम्मेदारियों की याद

Independence Day Speech in Hindi: आदरणीय प्रिंसिपल सर, शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों,
हम सब आज यहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। 15 अगस्त 1947 का दिन हमारे देश के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया, जब भारत ने ब्रिटिश हुकूमत से आजादी हासिल की। यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि आजाद भारत के सपने को साकार करने वाला दिन है।

15 August Speech in Hindi: इस दिन देशभर में सरकारी संस्थान, स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में तिरंगा फहराया जाता है, राष्ट्रगान होता है और वीर शहीदों को याद किया जाता है। राजधानी दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री पूरे देश को संबोधित करते हैं। यह दिन हमें न केवल गर्व से भरता है, बल्कि देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा भी देता है।

स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान और आज का भारत

Short Independence Day Speech: आज का दिन हमें उन हजारों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के देश को आजाद कराने का सपना देखा और उसके लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, गांधी जी, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसे अनगिनत नाम हैं, जिनका साहस और संघर्ष हमें आजादी तक ले आया।

Independence Day 2025 Speech: आज हमारा देश विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, रक्षा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान मजबूत कर चुका है।

जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प

Independence Day speech in Hindi for school students: स्वतंत्रता सिर्फ अधिकारों का नाम नहीं है, यह कर्तव्यों की जिम्मेदारी भी है। हमें संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। देश की एकता और अखंडता बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

15 August speech in Hindi for competition: सरकार ने यह लक्ष्य रखा है कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जाए। इस लक्ष्य को हासिल करने में हम सभी की भागीदारी जरूरी है। एक जागरूक नागरिक के रूप में हमें पर्यावरण की रक्षा, सामाजिक सौहार्द, शिक्षा और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में योगदान देना चाहिए।

भाषण का समापन

Short speech on 15 August in Hindi: अंत में, मैं इन पंक्तियों के साथ अपनी बात समाप्त करना चाहूंगा:

“सारे जहाँ से अच्छा हिंदोस्तां हमारा,
हम बुलबुलें हैं इसकी, ये गुलसितां हमारा।”

स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिंद। जय भारत। भारत माता की जय।

Also Read: छत्तीसगढ़ के युवक को विराट कोहली और डिविलियर्स का आया कॉल, गांव में खुशी की लहर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button