Dhamtari Road Accident: धमतरी में खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, CAF जवान समेत तीन की दर्दनाक मौत

धमतरी: Dhamtari Road Accident: शनिवार शाम को नगरी रोड पर कुकरेल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहाँ सड़क पर खड़ी भारत माला परियोजना की एक ट्रेलर से तेज रफ्तार बाइक जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान सहित तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर से उनके गाँव बाजार कुर्रीडीह में शोक की लहर दौड़ गई है।

वापस घर लौट रहे थे तीनों युवक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक किसी काम से बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर धमतरी आए थे और काम खत्म होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। यह हादसा शाम करीब 7 बजे कुकरेल में माकरदोना मोड़ के पास हुआ।

  • मृतकों की पहचान: मृतकों में डोमेश्वर नेताम (28 वर्ष, पिता भुवनलाल, CAF जवान), दिवस कोर्राम (35 वर्ष, पिता श्रीराम, दोनों निवासी बाजार कुर्रीडीह) और कालेश्वर यादव (31 वर्ष, पिता मदन लाल, निवासी पीपरछेड़ी) शामिल हैं।
  • दुर्घटना की तीव्रता: शाम को अंधेरा हो चुका था और बारिश भी हो रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि CAF जवान डोमेश्वर नेताम बाइक में ही फंस गए

गाँव में शोक की लहर, पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में ग्रामीण रात में ही जिला अस्पताल पहुँच गए थे। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read: Video: धमतरी बाढ़ में फंसे पुजारी का रेस्क्यू, गंगरेल बांध के खुले 8 गेट, नदी में छोड़ा जा रहा 55 हजार क्यूसेक पानी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button