जनगणना प्री-टेस्ट शुरू: रायपुर में 2500 भवनों में अंकित की गई संख्या, अधिकारी ने किया कार्य का निरीक्षण

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी जनगणना के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार जनगणना पूर्व परीक्षण (प्री-टेस्ट) का कार्य नगरीय क्षेत्रों में शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में, रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 10 के डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड 52 में जनगणना भवनों में संख्या अंकित करने का कार्य तेजी से प्रगति पर है।

8000 भवनों का लक्ष्य, 2500 में संख्या अंकित

जनगणना निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि इस वार्ड में लगभग 8000 जनगणना भवनों में भवन संख्या अंकित करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक लगभग 2500 भवनों में भवन संख्या अंकित करने का कार्य पूरा किया जा चुका है। यह प्री-टेस्ट मुख्य जनगणना के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी है, ताकि कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

जनगणना निदेशालय के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

जनगणना कार्य निदेशालय के अधिकारी हीरेन्द्र सिंहा ने नगर निगम जोन 10 के वार्ड 52 में किए जा रहे कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की बारीकियों को समझा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, नोडल अधिकारी योगेश यदु, और सहायक नोडल अधिकारी गौरीशंकर साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आम जनता से भवन संख्या डालने और भवनों को सूचीबद्ध करने के कार्य में सहयोग देने की अपील की है।

Also Read: CG High Court on Balco: बालको को बड़ा झटका! टाउनशिप की बिजली आपूर्ति पर GST ITC नहीं मिलेगा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button