CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें, छत्तीसगढ़ में 69 लाख महिलाओं को 648 करोड़, GST छापा, शिक्षकों की काउंसलिंग और नई पोस्टिंग से बवाल, B.Ed कॉलेजों की मान्यता रद्द, लखमा जेल में मुलाकात समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करें।
महतारी वंदन योजना की 16वीं किश्त जारी, 69 लाख महिलाओं को मिला संबल
Mahtari Vandan Yojana 16th Installment: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत जून 2025 की 16वीं किश्त जारी कर दी है। इस बार ₹648.24 करोड़ की राशि 69.30 लाख महिलाओं के खातों में DBT के जरिए ट्रांसफर की गई। योजना की शुरुआत मार्च 2024 में हुई थी और अब तक कुल ₹10,433.64 करोड़ बांटे जा चुके हैं।
नारायणपुर में स्टील कंपनी पर छापा, 16 करोड़ के कारोबार में निकली टैक्स चोरी
GST Raid Narayanpur: नारायणपुर में अरिहंत स्टील पर जीएसटी विभाग ने छापेमारी की। जांच में पता चला कि 16 करोड़ के टर्नओवर के बावजूद महज़ 43 हजार रुपये टैक्स दिया गया था। बिना ई-वे बिल के माल की खरीदी-बिक्री, बोगस इनपुट टैक्स और दस्तावेजों की भारी कमी मिली। व्यापार स्थल को पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया गया।
चार B.Ed कॉलेजों की मान्यता रद्द, अब नहीं होंगे नए एडमिशन
CG B.Ed College Recognition Cancelled: NCTE ने छत्तीसगढ़ के चार B.Ed कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है। इनमें जांजगीर-चांपा का श्री कृष्णा कॉलेज, राजनांदगांव के दो कॉलेज और अंबिकापुर का श्री शिरडी साईं शिक्षण संस्थान शामिल हैं। दस्तावेज जमा नहीं करने और नियमों का पालन न करने के चलते ये कार्रवाई हुई है।
रायपुर-Delhi इंडिगो फ्लाइट को आंधी ने रोका, पायलट की सूझबूझ से टली अनहोनी
Raipur Delhi Flight Incident: रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले 80 किमी प्रति घंटा की आंधी ने घेर लिया। पायलट ने लैंडिंग टालते हुए फ्लाइट को हवा में घुमाया और जब मौसम शांत हुआ तब सुरक्षित लैंडिंग कराई। यात्रियों ने पायलट की साहस और प्रोफेशनलिज़्म की तारीफ की।
महासमुंद में शिक्षकों की काउंसलिंग पर बवाल, कलेक्टर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
Mahasamund Teachers Counselling Protest: महासमुंद में अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग को लेकर बवाल मच गया। सर्व शिक्षक साझा मंच से जुड़े शिक्षकों ने आरोप लगाया कि बिना रिक्त पदों की सूची और दावा-आपत्ति का मौका दिए काउंसलिंग शुरू कर दी गई। प्रदर्शनकारी 2008 का सेटअप लागू करने की मांग कर रहे हैं।
युक्तियुक्तकरण में छह जिलों ने पूरी की प्रक्रिया, 1500 शिक्षकों को नई पोस्टिंग
Teacher Rationalisation New Posting: छत्तीसगढ़ के कोरबा, महासमुंद, सुकमा, बलौदाबाजार, सूरजपुर और गरियाबंद जिलों में शिक्षकों एवं स्कूलों का युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 1500 से ज्यादा शिक्षकों को नई जगहों पर पोस्टिंग दी गई है। बाकी जिलों में यह प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इससे छात्रों की पढ़ाई पर असर नहीं पड़ेगा।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, 316 गांवों में शुरू होंगे कैंप
Tribal Village Upliftment Scheme: धरमजयगढ़, लैलूंगा, तमनार सहित रायगढ़ जिले के 316 आदिवासी गांवों में 15 से 30 जून तक जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जाएगा। इसमें 17 मंत्रालयों की 25 योजनाओं को शामिल किया गया है। मुख्य उद्देश्य है – आदिवासी समाज की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारना।
मुख्यमंत्री का व्यस्त कार्यक्रम, कई विभागीय बैठकों में लेंगे हिस्सा
CM CM Sai Program Raipur: आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पूरा दिन व्यस्त रहने वाला है। सुबह 12:30 बजे से शुरू होकर दिनभर विभिन्न राजकीय और विभागीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित हस्तशिल्प विकास बोर्ड के हस्तांतरण समारोह में भी शामिल होंगे।
धमतरी में महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई, सामाजिक बहिष्कार खत्म
Mahila Aayog Dhamtari Hearing: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की मौजूदगी में धमतरी में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। एक मामले में सामाजिक बहिष्कार समाप्त करने की पुष्टि पर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। अन्य मामलों में भरण-पोषण, राजीनामा और संरक्षण अधिकारी की नियुक्ति की गई।
रायपुर जेल में बंद लखमा से मिली विधायक सावित्री मंडावी
Kawasi Lakhma in Jail: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, जो शराब घोटाले के चलते जेल में बंद हैं, उनसे आज विधायक सावित्री मंडावी ने रायपुर केंद्रीय जेल में मुलाकात की। उनके साथ कांग्रेस नेता कोको पाढ़ी और हरीश कवासी भी मौजूद रहे। लखमा को ईडी ने जनवरी 2025 में गिरफ्तार किया था।