
रायपुर: आईसीसी महिला विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है, और इस विश्व विजयी टीम में छत्तीसगढ़ की बेटी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कवर्धा, छत्तीसगढ़ की रहने वाली आकांक्षा सत्यवंशी ने टीम इंडिया की कामयाबी में एक अहम भूमिका निभाई है।
फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में निभाई अहम भूमिका
आकांक्षा सत्यवंशी आईसीसी वूमेंस वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। ग्राउंड पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ, उन्हें शारीरिक रूप से तैयार करने वाले सपोर्ट स्टाफ का रोल भी उतना ही निर्णायक होता है। आकांक्षा ने यह महत्वपूर्ण भूमिका बतौर फिजियोथेरेपिस्ट निभाई।

उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया। आकांक्षा ने न सिर्फ टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बेहतरीन ट्रेनिंग दी, बल्कि एक्सरसाइज के माध्यम से उन्हें इस तरह तैयार किया कि खिलाड़ियों ने मैदान पर जबरदस्त खेल दिखाते हुए बरसों के खिताबी सूखे के इंतजार को खत्म किया।
पहले भी जुड़ी रही हैं क्रिकेट से
विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बनने से पहले भी आकांक्षा सत्यवंशी का क्रिकेट से गहरा जुड़ाव रहा है। वह पहले छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम और अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं।



