
भिलाई: Death Of The Bride: छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जहां कुछ घंटे बाद मंडप सजने वाला था, वहां अचानक सन्नाटा पसर गया। शादी की तैयारियों के बीच दुल्हन ने खुदकुशी कर ली। खुशियों से भरा घर पल भर में मातम का मंजर बन गया।
दो दिन पहले पहुंचे थे बलिया से, होनी को कुछ और ही मंजूर था
बताया जा रहा है कि लड़की के परिजन दो दिन पहले बलिया से भिलाई आए थे। शादी की रस्में लगभग पूरी हो चुकी थीं और शाम को फेरे होने थे। लॉज में मेहमान ठहरे हुए थे, सभी तैयारियों में जुटे थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिस लड़की की विदाई की तैयारी हो रही है, वो खुद इस दुनिया से विदा ले लेगी।
बाथरूम से नहीं आई कोई आवाज, जब दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश
सुबह से ही दुल्हन अपने कमरे में थी। काफी देर तक बाहर न निकलने पर जब परिवार ने दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा तोड़ा गया तो बाथरूम में उसका शव फंदे से लटका मिला। इस नजारे को देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। चीख-पुकार मच गई, और पूरा माहौल मातम में बदल गया।
पुलिस जांच में जुटी, सुसाइड की वजह अब तक साफ नहीं
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन इस कदम के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और लॉज में लगे सीसीटीवी फुटेज भी ख



