CG Mantrimandal Vistar: साय कैबिनेट में जल्द होगा विस्तार: 21 अगस्त से पहले शपथ ले सकते हैं तीन नए मंत्री, हाईकमान से हरी झंडी

CG Mantrimandal Vistar: छत्तीसगढ़ में लंबे समय से अटके मंत्रिमंडल विस्तार पर अब तस्वीर साफ होती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश दौरे से पहले ही यानी 21 अगस्त से पहले कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। इस बार तीन नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की तैयारी है। दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री साय ने खुद मीडिया से कहा था कि “अब इंतजार खत्म होने वाला है, बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।” साय के इस बयान को राजनीतिक हलकों में बड़ा संकेत माना गया, और अब पुष्टि हो चुकी है कि हाईकमान से भी इसकी मंजूरी मिल गई है।

हरियाणा मॉडल पर होगा छत्तीसगढ़ का कैबिनेट विस्तार?

90 MLA rule cabinet: छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं, और नियमों के मुताबिक किसी राज्य में कुल विधायकों की संख्या के अधिकतम 15 प्रतिशत सदस्य ही मंत्री बन सकते हैं। इस हिसाब से राज्य में 13.5 यानी अधिकतम 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। हरियाणा में भी 90 विधायक हैं, और वहां मुख्यमंत्री समेत कुल 14 मंत्री हैं। सूत्रों का मानना है कि छत्तीसगढ़ में भी यही मॉडल लागू किया जा सकता है। अब तक साय सरकार में 11 मंत्री हैं, यानी 3 पद खाली हैं — और इन्हीं पर जल्द फैसले की संभावना है।

किन चेहरों को मिलेगा मौका? चर्चाएं तेज

New faces in BJP cabinet: किसे मंत्री पद मिलेगा, इसे लेकर बीजेपी में अंदरखाने चर्चाएं जोरों पर हैं। क्षेत्रीय संतुलन, जातीय समीकरण और संगठन के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए चयन होगा। महिलाओं और आदिवासी वर्ग को भी प्रतिनिधित्व देने की चर्चा है। हालांकि नामों को लेकर अभी तक पार्टी की ओर से कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।

विदेश दौरे से पहले लेंगे शपथ?

BJP strategy Chhattisgarh: मुख्यमंत्री साय 22 अगस्त से पहले विदेश यात्रा पर जा रहे हैं, ऐसे में संभावना है कि 20 या 21 अगस्त को नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। राज्यपाल से कार्यक्रम को लेकर संपर्क साधा जा चुका है।

सियासी संतुलन साधने की तैयारी

साय सरकार को सत्ता में आए महीनों हो गए हैं, लेकिन मंत्रिमंडल अब तक अधूरा है। ऐसे में यह विस्तार न सिर्फ प्रशासनिक रूप से जरूरी है, बल्कि राजनीतिक संतुलन के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। हाईकमान की मुहर लगने के बाद अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि कौन तीन चेहरे होंगे, जो साय कैबिनेट में शामिल होकर नई जिम्मेदारी संभालेंगे।


Also Read: कोरबा: कलेक्टर आवास के पते पर दर्ज 4 पूर्व कलेक्टरों के नाम, जयसिंह अग्रवाल ने उठाए सवाल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button