CG Vyapam Tracer Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में अनुरेखक के 37 पदों पर सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

CG Vyapam Tracer Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायपुर के अंतर्गत अनुरेखक (Tracer) के 37 पदों पर सीधी भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 01 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती की मुख्य जानकारी (CG Vyapam Tracer Recruitment 2025)

विवरणजानकारी
विभाग का नामलोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायपुर
भर्ती बोर्डछत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam)
पद का नामअनुरेखक (Tracer)
कुल पद37
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
नौकरी का प्रकारसरकारी नौकरी
जॉब लोकेशनछत्तीसगढ़
आवेदन की अंतिम तिथि01 अक्टूबर 2025
आधिकारिक वेबसाइटvyapam.cgstate.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 09 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 01 अक्टूबर 2025
  • फॉर्म सुधार (Correction Date) : 02 से 04 अक्टूबर 2025
  • लिखित परीक्षा तिथि : 26 अक्टूबर 2025
  • एडमिट कार्ड जारी : 17 अक्टूबर 2025
  • रिजल्ट : जल्द जारी होगा

आयु सीमा (Age Limit)

आयु सीमा (Age Limit)विवरण
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष (01.01.2025 को आधार मानकर)

आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में छूट:

वर्ग (Category)आयु में छूट
OBC03 वर्ष
SC/ST05 वर्ष

वेतनमान (Salary)

पद का नामवेतनमान
अनुरेखक (Tracer)₹19,500/- से ₹62,000/- प्रतिमाह

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणीशुल्क
सामान्य (General)₹350/-
OBC₹250/-
SC/ST₹200/-

विशेष बात: छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के बाद फीस वापस पा सकते हैं।

पद विवरण (Vacancy Details)

पदसंख्या
अनुरेखक (Tracer)32
बैकलॉग पद05
कुल37

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

  • 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • ITI से ड्राफ्ट्समेन ट्रेड का प्रमाण पत्र /
  • राज्य शासन मान्यता प्राप्त संस्था से ड्राइंग परीक्षा (प्रारंभिक एवं माध्यमिक) उत्तीर्ण।
  • कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान अनिवार्य।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. लिखित परीक्षा (CG Vyapam द्वारा आयोजित)
  2. मेरिट लिस्ट
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

  1. आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. CG Vyapam Tracer Online Apply Link पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन / लॉगिन करें।
  4. मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, ITI/ड्राइंग परीक्षा)
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग हेतु)

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
व्यापम आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
विभागीय विज्ञापनडाउनलोड करें
ऑनलाइन सूचनायहां क्लिक करें
अनुरेखक भर्ती के लिए आवेदन करेंApply Now
अन्य सरकारी नौकरी की जानकारीयहां क्लिक करें
अनुरेखक भर्ती अपडेट के लिए जुड़े रहेंज्वाइन व्हाट्सएप ग्रुप

CG Vyapam Tracer Bharti 2025: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि 01 अक्टूबर 2025 से पहले ऑनलाइन आवेदन जरूर करें।

Also Read: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में वार्ड ब्वॉय एवं आया के 100 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 8वीं पास कर सकते है आवेदन: CG Vyapam Ward Boy & Aaya Vacancy 2025

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button