
अंबिकापुर: Karji Murder of Son: सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दरिमा थाना क्षेत्र के करजी गांव में एक शराबी पिता ने अपने ही दो साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने बच्चे को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला और फिर पत्नी को फोन कर कहा – “मैंने तुम्हारे बेटे को मार दिया।” बेटे की हत्या
घटना से इलाके में सनसनी
Surguja News: यह घटना 16 सितंबर की दोपहर की है। आरोपी जुगलाल सिंह (26) शराब के नशे में धुत था। उसने खेलते समय अपने बेटे हर्षित को पकड़कर घर ले गया और पहले उसे पीटा, फिर कई बार जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोटों के चलते मासूम की हालत बिगड़ गई और मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पत्नी को पहले ही दी थी धमकी
Surguja Son Murder Case: हत्या से पहले आरोपी ने अपनी पत्नी विनीता सिंह को फोन कर कहा था – “तेरे बेटे को मौत के घाट उतार दूंगा।” कॉल सुनकर पत्नी सदमे में आ गई और मायके से निकलने की तैयारी कर रही थी। तभी उसे सूचना मिली कि बेटे की मौत हो चुकी है।
शादी के बाद से विवाद और मारपीट
- साल 2022 में जुगलाल और विनीता की शादी हुई थी।
- 2023 में बेटे हर्षित का जन्म हुआ।
- शादी के कुछ समय बाद ही जुगलाल शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा और मारपीट करने लगा।
- परेशान होकर विनीता एक साल पहले बेटे को लेकर मायके (रोपाखार, मैनपाट) चली गई और वहीं रहने लगी।
बहाने से मायके पहुंचकर ले गया बेटा
कुछ दिन पहले जुगलाल मायके पहुंचा और पत्नी से घर चलने की जिद की। पत्नी ने मना किया तो उसने बेटे को अपने साथ ले लिया। उसने कहा कि वह बेटे के बिना नहीं जी पाएगा। लेकिन उसी बेटे को उसने शराब के नशे में बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
मां का रो-रोकर बुरा हाल
बच्चे की मौत की खबर सुनकर मां विनीता बदहवास हो गई। उसने कहा कि जुगलाल ने झूठे बहाने से बेटे को अपने साथ ले गया और आज उसी ने उसे छीन लिया। पीड़ित मां ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जुगलाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: Dhamtari Murder News: शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, वारदात से सहमा गांव



