VIDEO: रायपुर में नागलोक: घर से नाग-नागिन और 35 सांप निकले, फर्श के नीचे मिला सांपों साम्राज्य,…देखें Video

Raipur SnakeIn House: रायपुर के पास आरंग से 12 किमी दूर देवरी गांव में रहने वाले इंद्रकुमार साहू के घर में कुछ दिनों से अजीब घटनाएं हो रही थीं। हर दिन घर के अंदर छोटे-छोटे सांप दिखाई दे रहे थे। पहले तो परिवार ने सोचा कि बारिश के मौसम में ऐसा होना आम बात है, लेकिन जब यह सिलसिला लगातार चलने लगा, तो उन्होंने गांव के लोगों को जानकारी दी। एक स्थानीय सपेरे को बुलाकर घर की अच्छे से जांच की गई।

टाइल्स के नीचे मिला नागों का साम्राज्य, उड़े होश

Nag Nagins 35 Children: जांच के दौरान जब घर की टाइल्स पर ठोक बजाकर देखा गया, तो एक जगह गड्ढे की आहट हुई। जब टाइल्स हटाई गईं, तो नजारा देखकर सबकी सांसें थम गईं। वहां नाग-नागिन के साथ करीब 35 छोटे-छोटे सांप मौजूद थे। घर के दो कमरों के नीचे ये सांपों का पूरा परिवार वर्षों से डेरा जमाए हुए था। ऐसा लग रहा था जैसे घर का फर्श नहीं, बल्कि नागलोक की एंट्री गेट हो।

रेस्क्यू टीम पहुंची मौके पर, जंगल में छोड़ा गया नाग परिवार

Snake Rescue Raipur: घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। आरंग पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। सावधानी से सभी सांपों को निकाला गया और उन्हें जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं और इसे “नागलोक की सच्ची कहानी” बता रहे हैं।

Arang Snake Video: बारिश का मौसम है, ऐसे में ग्रामीण इलाकों में इस तरह की घटनाएं आम हो सकती हैं, लेकिन एक ही घर में नागों का पूरा कुनबा मिलना किसी रहस्य से कम नहीं। लोग अब इस घर को ‘नागों का घर’ कहने लगे हैं।

बारिश का मौसम है, ऐसे में ग्रामीण इलाकों में इस तरह की घटनाएं आम हो सकती हैं, लेकिन एक ही घर में नागों का पूरा कुनबा मिलना किसी रहस्य से कम नहीं। लोग अब इस घर को ‘नागों का घर’ कहने लगे हैं।

Also Read: CG Forest Guard Recruitment PET Test 2025: छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती 2025: अब फिर से होगा PET टेस्ट, 7 जुलाई से शुरू होगा फिजिकल री-एग्जाम

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button