
रायपुर. CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर, बेमेतरा, दुर्ग समेत कई जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिल रही है।
बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर
Today Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम का असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है। बुधवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश इसी सिस्टम के कारण है। विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे तक बारिश का यह दौर जारी रहेगा।
ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
Today Weather News: मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।
- Orange Alert: बलौदा बाजार, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।
- Yellow Alert : रायपुर, सरगुजा, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा समेत 19 जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना।
राजधानी में जलभराव और जाम
Today Raipur Weather Update: रायपुर में लगातार हो रही बारिश से कई सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। जलभराव के कारण कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

इन जिलों में तेज बारिश की चेतावनी
IMD Alert: मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, बेमेतरा, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसमी सिस्टम की स्थिति
Weather Alert: गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उत्तर उड़ीसा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय है, जिसके साथ ऊपरी हवा में लगभग 7.6 किमी तक चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है। इससे जुड़ी दो द्रोणिकाएं भी सक्रिय हैं
- पहली: पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक (1.5–3.1 किमी ऊंचाई तक)
- दूसरी: पश्चिम बंगाल से दक्षिण महाराष्ट्र तक (4.5–5.8 किमी ऊंचाई तक)
इन्हीं मौसम प्रणालियों के प्रभाव से आज प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने के भी आसार हैं।
मध्य छत्तीसगढ़ में मुख्य प्रभाव
Today Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, आज मुख्य रूप से मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में वर्षा का प्रभाव अधिक रहेगा। आने वाले 24 घंटे राज्य के कई इलाकों में मौसम को और भी सक्रिय बना सकते हैं।
Also Read: Mukhyamantri kanya Vivah Yojana: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सरकार दे रही 50 हजार की मदद



