
रायपुर, 14 जुलाई: CG Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज 14 जुलाई से शुरू हो रहा है और यह 18 जुलाई तक चलेगा। पांच दिवसीय इस सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है, क्योंकि विपक्षी कांग्रेस ने राज्य में उर्वरकों की कमी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बिजली दरों में वृद्धि और योजनाओं के युक्तिकरण जैसे मुद्दों को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरने की रणनीति बनाई है।
Vidhan Sabha session 2025: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की अध्यक्षता में सत्र की रणनीति तय की गई। पार्टी ने साफ किया है कि वह कृषि संकट और कानून व्यवस्था को प्रमुखता से उठाएगी। वहीं, भाजपा ने भी अपने विधायकों के साथ बैठक कर विपक्ष के सवालों का जवाब देने की तैयारी कर ली है।
CG Assembly Debates Monsoon Session 2025: विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह छठी विधानसभा का छठा सत्र है जिसमें वित्तीय और सरकारी विषयों से जुड़े कार्य किए जाएंगे।
Today CG Assembly: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सत्र की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में डाइ-अमोनियम फॉस्फेट (DAP) की थोड़ी बहुत कमी जरूर है, लेकिन छत्तीसगढ़ अकेला राज्य नहीं है जो इस समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने कहा, “राज्य में DAP की मांग उत्पादन से अधिक है, इसलिए एनपीके को वैकल्पिक उर्वरक के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार किसानों को उर्वरक की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।”
Congress vs BJP in CG Assembly Monsoon Session: गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल भाजपा के 54, कांग्रेस के 35, और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के 1 विधायक हैं। ऐसे में सदन में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस की पूरी संभावना जताई जा रही है।



