
धमतरी: Dhamtari Police: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए धमतरी पुलिस ने एक अनोखी पहल की है। पुलिस यातायात प्रभारी उनि. खेमराज साहू और उनकी टीम ने शहर और आसपास की सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के गले में रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनाने की मुहिम शुरू की है।
इस पहल का उद्देश्य यह है कि अंधेरे और रात के समय वाहन चालकों को सड़क पर मौजूद मवेशी दूर से ही दिखाई दें और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस दौरान होने वाली जनहानि और पशुधन की क्षति को भी रोका जा सकेगा।
रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट वर्धमान स्थानकवासी जैन गुजराती संघ एवं पशुधन विकास विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। इनका उपयोग कर यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक नवाचार को अंजाम दिया है।

सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी की मिसाल
पुलिस की यह पहल न केवल दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक होगी, बल्कि मानव जीवन और पशुधन की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इसे सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी की दिशा में उठाया गया सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।
यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि–
- रात्रि के समय तेज गति से वाहन न चलाएँ।
- वाहन चलाते समय अपर-डीपर लाइट का प्रयोग करें।
- सड़क पर बैठे या खड़े मवेशियों को देखकर सावधानी बरतें और धैर्य से वाहन चलाएँ।
Also Read: Dhamtari News: धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग ने की कार्रवाई, 10 वाहन जब्त



