CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ का असर: इन जिलों में भारी बारिश के आसार, 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

रायपुर: CG Weather Update Today: चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ के पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियाँ जारी हैं राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है, जिससे मौसम का मिजाज बदला हुआ है मौसम विभाग ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग में आज झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।

तूफान की वर्तमान स्थिति और पूर्वानुमान

CG Today Weather News: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, चक्रवात ‘मोन्था’ फिलहाल उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।

  • दूरी: यह जगदलपुर से दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम दिशा में 220 किलोमीटर दूर स्थित है ।
  • परिवर्तन: इसके उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश, उससे लगे तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ को पार करने और अवदाब (Depression) के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है।
  • हवा की गति: मध्य और दक्षिणी हिस्से में करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलने की संभावना है ।
  • वर्षा का अनुमान: आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर बादल गरजने-चमकने के साथ भारी वर्षा और वज्रपात भी हो सकता है।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा बनी रह सकती है ।

इन 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm: चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ की वजह से रायपुर सहित कई इलाकों में सुबह तेज हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहाँ गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।

  • कोरिया
  • सूरजपुर
  • बलरामपुर
  • जशपुर
  • सरगुजा
  • रायगढ़
  • बिलासपुर
  • जीपीएम (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)

रायपुर और दुर्ग-भिलाई का मौसम

Today Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना है इस दौरान तापमान 23 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है वहीं, दुर्ग और भिलाई जैसे इलाकों में आज सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू है।

पड़ोसी राज्यों में मोन्था का असर और निर्देश

Cyclonic Alert: देश के दक्षिण-पूर्वी समुद्री तट पर आए इस भीषण चक्रवाती तूफान का तटीय इलाकों में असर अब कम हो चुका है, लेकिन मध्य भारत में प्रभाव दिखाई दे रहा है।

  • आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को डॉ. बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिले में चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और हवाई सर्वेक्षण भी किया।
  • मछुआरों के लिए निर्देश: मौसम प्रणाली अगले 24 घंटों में दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकती है, जिससे आंध्र प्रदेश के एनटीआर, पालनाडु और प्रकाशम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है यहाँ 60-70 किमी/घंटा की हवा चलने और भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है । मछुआरों को आज और कल समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है ।
  • तेलंगाना: चक्रवात मोर्था के प्रभाव के कारण वारंगल जिले में भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 31 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में बारिश में कमी आ सकती है

Also Read: बिजली उपभोक्ताओं को फिर लगेगा महंगी बिजली का झटका: नवंबर में बिजली विभाग बिजली बिल में वसूलेगा डबल FPPAS शुल्क

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button