CG Train Cancelled: CG ट्रेन रद्द: यात्रियों को बड़ा झटका, SECR ने 9 ट्रेनें की रद्द, यात्रा से पहले चेक करें लिस्ट

बिलासपुर: CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने दुर्ग–बिलासपुर सेक्शन में तीसरी रेल लाइन बिछाने, विद्युतीकरण और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम के तहत होने वाले जरूरी तकनीकी कार्यों को लेकर 19 और 20 जुलाई 2025 को कई ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है।

CG Train Cancel List: यह कार्य विशेष रूप से सरोना और उरकुरा स्टेशनों के बीच किया जाएगा, जिसके चलते इस रूट की लोकल और मेमू ट्रेनों पर असर पड़ेगा।

दिनांकगाड़ी संख्यामार्गस्थिति
19 जुलाई68707रायपुर – दुर्ग मेमूरद्द
19 जुलाई68708दुर्ग – रायपुर मेमूरद्द
19 जुलाई68717रायपुर – दुर्ग मेमूरद्द
19 जुलाई68718दुर्ग – रायपुर मेमूरद्द
19 जुलाई68719बिलासपुर – रायपुर मेमूरद्द
19 जुलाई68725रायपुर – दुर्ग मेमूरद्द
19 जुलाई68727बिलासपुर – रायपुर मेमूरद्द
20 जुलाई68701रायपुर – दुर्ग मेमूरद्द
20 जुलाई68702दुर्ग – रायपुर मेमूरद्द
दिनांकगाड़ी संख्यामार्गस्थिति
19 जुलाई68861 / 68862गोंदिया – झारसुगुड़ा – गोंदिया मेमूबिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच रद्द

यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र रद्द की गई ट्रेनें

रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और संचालन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 9 मेमू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द, जबकि 1 ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द किया है। यह निर्णय अस्थायी है लेकिन इससे यात्रियों को यात्रा योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।

क्या करें यात्री?

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति जांच लें। अधिक जानकारी के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर सकते हैं।

Also Read: Hareli 2025 Chhattisgarh Date: छत्तीसगढ़ में हरेली कब है 2025, जानिए महत्त्व और कैसे मनाया जाता है त्यौहार?

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button