Hirakud Dam: महानदी में उफान: हीराकुंड डैम के खुले 12 गेट, देखें Video

Hirakud Dam: संबलपुर लगातार बारिश और छत्तीसगढ़ से बढ़ते जल प्रवाह के चलते हीराकुंड डैम के 12 गेट रविवार को खोल दिए गए। यह इस मानसून का पहला फ्लड डिस्चार्ज है। सुबह स्लुइस गेट नंबर 7 से शुरुआत हुई और कुल 12 गेटों से पानी छोड़ा गया। सुबह 9 बजे जल स्तर 609.54 फीट था।

बांध में 1,30,028 क्यूसेक पानी आ रहा था, जबकि 38,164 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसमें से अधिकांश बिजली उत्पादन, सिंचाई और उद्योगों को आपूर्ति के लिए डायवर्ट किया गया। जल स्तर में तेजी का एक कारण छत्तीसगढ़ के कलमा बैराज के सभी 46 गेटों का खुलना भी बताया गया है।

पिछले साल के मुकाबले इस बार पानी जल्दी छोड़ा गया है — 2023 में यह प्रक्रिया 28 जुलाई को शुरू हुई थी।

Also Read: CG SUGAM App: छत्तीसगढ़ में जमीन खरीद-बिक्री अब होगी और आसान, ‘SUGAM’ ऐप से एक क्लिक में मिलेगी पूरी जानकारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button