
Dhaskund Waterfall Video: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के प्रसिद्ध धसगुड़ जलप्रपात में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सिरपुर क्षेत्र के छेरकापुर गांव निवासी 18 वर्षीय निखिल साहू रील बनाने और सेल्फी लेने के लिए जलप्रपात की ऊंचाई पर चढ़ा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे करीब 40 फीट की ऊंचाई से नीचे चट्टानों पर गिर गया।
Viral Video: गंभीर रूप से घायल निखिल की चार हड्डियां टूट गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के गिरते ही पानी खून से लाल हो गया। यह भयावह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।



