Bijapur IED Blast: बीजापुर में नक्सली आतंक का शिकार हुआ आम नागरिक, नक्सलियों की प्लांट की गई IED की चपेट में आया ग्रामीण बुरी तरह घायल

Bijapur IED Blast: बीजापुर से एक बार फिर नक्सल हिंसा की खबर आई है। इस बार नक्सलियों का निशाना कोई सुरक्षा बल नहीं बल्कि एक आम ग्रामीण बना है। जिले के गुंजेपर्ती गांव में प्रेशर आईईडी ब्लास्ट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना तेज था कि युवक के दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए।

IED Explosion in Bijapur: घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ईलमीड़ी गांव का रहने वाला प्रमोद ककेम (24) अपने रिश्तेदार के यहां गुंजेपर्ती गांव आया हुआ था। सुबह वह पास के नाले में नहाने गया था, तभी अचानक ज़मीन में दबा IED ब्लास्ट हो गया।

जवानों को निशाना बनाकर बिछाया गया था बम

Today Bijapur IED Blast: बताया जा रहा है कि यह प्रेशर IED माओवादी दस्ते ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्लांट किया था, लेकिन दुर्भाग्य से इसकी चपेट में एक आम ग्रामीण आ गया। धमाका होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। गांववालों की मदद से घायल प्रमोद को तुरंत इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद युवक को बेहतर उपचार के लिए सीएचसी उसूर रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।\

सवाल वही पुराना: कब रुकेगी यह हिंसा?

CG Today Naxalite Attack: यह पहली बार नहीं है जब नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई IED की चपेट में कोई निर्दोष ग्रामीण आया हो। जवानों को निशाना बनाने की कोशिशें लगातार आम लोगों की जिंदगी को भी खतरनाक बना रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी सवाल यही है—आख़िर कब तक?

Also Read: NH-30 हादसा: बाइक-कार भिड़ंत में घायल हुईं केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ी कलाकार मोना सेन और दो अन्य अस्पताल में भर्ती

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button