Balod Murder Case: बहू ने प्रेमी संग रची साजिश, ससुर की करंट से हत्या कर शव को “हादसा” बताने की कोशिश, हल्दी-गुलाल से छुपाए गए जख्म, अंतिम संस्कार की जल्दबाजी ने खोला राज

Balod Murder Case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की करंट लगाकर हत्या कर दी। आरोपी महिला ने वारदात को हादसा साबित करने की कोशिश की, लेकिन गांव वालों की सतर्कता ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

प्रेमी के साथ बढ़ी नजदीकियां, ससुर को थी आपत्ति

khadenadih Crime News: यह मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेनाडीह का है। यहां रहने वाली गीता निर्मलकर (30) गांव की सेवा मंडली में भजन गाने जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव के संगीत शिक्षक लेखराम निषाद (45) से हुई, जो उसे हारमोनियम सिखाता था। कुछ ही समय में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

गीता के पति को इस रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं था, लेकिन उसके ससुर मनोहर निर्मलकर (63) को इस पर सख्त आपत्ति थी। वह लेखराम के घर आने पर बहस और गाली-गलौज करता था, जिससे तंग आकर गीता और लेखराम ने बुजुर्ग को रास्ते से हटाने की साजिश रच दी।

सोते वक्त दी गई करंट से मौत

Bahu Murdered Father-in-law: पुलिस के अनुसार, 29 जून को दोनों ने हत्या की प्लानिंग की और 16 जुलाई की रात साजिश को अंजाम दिया गया। लेखराम ने एक बिजली दुकान से तार, रॉड और प्लास्टिक ग्लव्स खरीदे। रात करीब 11 बजे वह गीता के घर पहुंचा।

फिर ससुर के मुंह पर गमछा बांधकर गीता को रॉड पकड़ाई और खुद बिजली बोर्ड में प्लग लगाया। पहले गले पर रॉड लगाई गई, जिससे बुजुर्ग बेहोश हो गए। इसके बाद माथे और सीने पर दोबारा करंट देकर उनकी जान ले ली गई।

हल्दी लगाकर छिपाए घाव, बताया – साइकिल से गिरे थे

Shocking Murder Case: हत्या के बाद सुबह तक दोनों ने पूरे घटनाक्रम को “हादसा” साबित करने की तैयारी की। गीता ने पड़ोसियों को बताया कि ससुर शराब पीकर साइकिल से गिर गए थे और सुबह उनकी मौत हो गई। शव पर लगे गहरे घावों को छिपाने के लिए शरीर पर हल्दी और गुलाल लगाया गया।

अंतिम संस्कार की जल्दबाजी ने खड़ा किया शक

Harmonium Teacher Murder Plot: सुबह करीब 6.30 बजे लेखराम खुद घर पहुंचा और अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गया। उसने गांव में मौत की सूचना ठीक से फैलने से पहले ही लकड़ियाँ श्मशान में भिजवा दीं और अर्थी तैयार करवाई। गांव के कुछ प्रमुख लोग तब तक शवयात्रा की मुनादी भी नहीं कर पाए थे।

जब लेखराम ने खुद ही शव को कंधा दिलवाकर मुक्तिधाम पहुंचाया, तब ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने सवाल उठाया – “तुम न तो बेटा हो, न रिश्तेदार, इतनी जल्दी क्यों?”

शव पर गहरे घाव देख खुली साजिश

Balod Murder Case: श्मशान में जब शव को चिता पर लिटाने के लिए कपड़ा हटाया गया तो शरीर पर गहरे घाव दिखे। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच में सामने आया कि यह एक सोची-समझी हत्या थी, जिसे हादसे की शक्ल देने की कोशिश की जा रही थी।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल सामान जब्त

एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि हत्या में उपयोग किए गए बिजली तार, लोहे की रॉड और ग्लव्स बरामद कर लिए गए हैं। बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि गीता और लेखराम के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Also Read: Dhamtari Ki Sonam: धमतरी में “सोनम जैसी” हत्या: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, फिर शव जलाकर मिटाना चाहती थी सबूत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button