धमतरी : जिले के 168 स्कूलों में आज आयोजित होगी पालक- शिक्षक बैठक

धमतरी, 08 अगस्त 2025: Dhamtari Parent Teacher Meeting 2025: राज्य शासन के निर्देशानुसार शासकीय विद्यालयों में पालक-शिक्षक बैठक नियमित रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में धमतरी जिले के सभी 168 शासकीय विद्यालयों में प्रथम पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन दिनांक 08 अगस्त 2025 को प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और पालकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास में सहयोग सुनिश्चित करना है। पालक-शिक्षक बैठक के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, बल्कि उनकी अन्य गतिविधियों और व्यवहार की जानकारी भी पालकों तक पहुँचेगी, जिससे सतत प्रेरणा और समय पर मार्गदर्शन मिल सके।

कलेक्टर ने पालकों से की अपील-बच्चों के भविष्य निर्माण में दें सक्रिय सहभागिता

Dhamtari School Parent Teacher Meeting: कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए जिला और विकासखंड स्तर पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने जिले के समस्त पालकों से अपील की है कि वे इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने बच्चों की गतिविधियों से अवगत हों और उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु सक्रिय भागीदारी निभाएं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि पालक-शिक्षक बैठक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप ड्रॉपआउट दर में कमी लाने, परीक्षा के तनाव और अवसाद से विद्यार्थियों को बचाने, तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

Also Read: Dhamtari RTE Admission 2025: धमतरी में 903 बच्चों का नामांकन, लेकिन 124 ने अब तक नहीं किया स्कूल जॉइन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button