CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: दक्षिण में भारी बारिश के आसार, रायपुर में बादल और बूंदाबांदी की संभावना

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हुई। सबसे ज्यादा बारिश राजनांदगांव में 119.0 मिमी मापी गई। वहीं, राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इन जगहों पर हुई बारिश

Weather News: राजनांदगांव में 12 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा तखतपुर में 7 मिमी, अर्जुन्दा, नानगुर, बेलतरा, रतनपुर, चारामा और भानुप्रतापपुर में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। डौंडी, बीजापुर, कटेकल्याण, केशकाल, डोंगरगांव, मैनपुर और अन्य कई जगहों पर 3 से 5 मिमी तक वर्षा हुई। कुछ स्थानों पर इससे कम वर्षा भी रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग की चेतावनी: दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना

Today Weather Update: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि सरगुजा और उससे सटे बिलासपुर संभाग के कई जिलों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। वहीं बीजापुर और उसके आसपास के जिलों में आज भारी से अति भारी बारिश और कुछ जगहों पर बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

सिनॉप्टिक सिस्टम: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम

CG IMD Alert: मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बना है जो दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास सक्रिय है। यह सिस्टम समुद्र तल से लगभग 7.6 किमी की ऊंचाई तक प्रभाव डाल रहा है। इसके कारण मानसून द्रोणिका बीकानेर से लेकर रायपुर होते हुए दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है। इसके साथ ही एक और द्रोणिका पश्चिम बंगाल से होते हुए पूर्व-मध्य अरब सागर तक बनी है, जिससे प्रदेश में नमी और बादल बने हुए हैं।

राजधानी रायपुर का आज का मौसम कैसा रहेगा?

Today Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। दोपहर के बाद हल्की बूंदाबांदी और गरज-चमक के आसार हैं। तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बीती रात हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है।

अगले कुछ दिन: बारिश का सिलसिला बना रहेगा

Rain Alert CG: प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। दक्षिण छत्तीसगढ़ में जहां आज भारी बारिश की संभावना है, वहीं बाकी जिलों में अगले एक हफ्ते तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।

बारिश की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है। खासकर बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नदी-नालों के किनारे बसे इलाकों में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

Also Read: CG Mantrimandal Vistar: साय कैबिनेट में जल्द होगा विस्तार: 21 अगस्त से पहले शपथ ले सकते हैं तीन नए मंत्री, हाईकमान से हरी झंडी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button