CG Teacher New Order: अब आवारा कुत्तों पर नजर रखेंगे स्कूल के शिक्षक, डीपीआई ने DEO को जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सभी जिलों में स्कूलों के आसपास घूम रहे आवारा कुत्तों की निगरानी के लिए नया निर्देश जारी किया है। आदेश के अनुसार अब स्कूलों के संस्था प्रमुखों को इस काम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक स्कूल को अपने परिसर और आसपास के क्षेत्र में मौजूद आवारा कुत्तों की जानकारी दर्ज करनी होगी।

पंचायत और नगर निगम को देनी होगी सूचना

निर्देश में कहा गया है कि स्कूल प्रमुख आवारा कुत्तों की जानकारी संबंधित पंचायत, जनपद पंचायत और नगर निगम के डॉग कैचर दल को तुरंत भेजेंगे ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को यह आदेश भेज दिया गया है। यह पहल सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देश के बाद शुरू की गई है, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार संस्थानों को स्थानीय निकायों के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखिये आदेश-


Also Read: CG Road Accident Cashless Treatment Scheme: छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज, जेब से नहीं करना पड़ेगा खर्च, इलाज के लिए मिलेंगे 1.5 लाख रुपये, जानिए पूरी प्रकिया

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button