IND VS ENG टेस्ट मैच के दौरान बुमराह की ओर मुस्कराती ‘मिस्ट्री गर्ल’, कौन है ये जानिए सब कुछ… Who is Yasmin Badiani?

Who is Yasmin Badiani: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच ने वैसे तो कई वजहों से सुर्खियां बटोरीं, लेकिन बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर 2 जुलाई से शुरू हुए इस मैच में एक ऐसा नज़ारा भी देखने को मिला, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी।

एक तरफ जहां शुभमन गिल ने ऐतिहासिक अंदाज़ में 269 रन ठोके, वहीं इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने 303 रनों की साझेदारी कर मैच में रोमांच भर दिया। सिराज की आग उगलती गेंदबाज़ी ने इंग्लैंड की कमर तोड़ी, लेकिन इन सबके बीच एक कैमरा मूवमेंट ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

बुमराह की तरफ मुस्कराती लड़की बनी चर्चा का विषय

मैच के दौरान इंग्लैंड की पहली पारी के 26वें ओवर के बाद, जब कैमरा डगआउट की ओर गया, तो एक महिला कैमरे में कैद हो गई, मुस्कराती हुई, बुमराह की ओर देखते हुए। खास बात यह थी कि वो महिला टीम इंडिया की ट्रेनिंग जर्सी में थी। बस फिर क्या था, ट्विटर हो या इंस्टा, फैंस के बीच सवाल उठने लगे – “कौन है ये लड़की?” Who is Yasmin Badiani? Instagram ID

खुलासा: ECB की अधिकारी हैं यास्मीन बडियानी

थोड़ी देर की गूगलिंग और सोशल मीडिया खुफियागीरी के बाद पता चला कि ये महिला कोई आम फैन नहीं बल्कि यास्मीन बडियानी हैं। यास्मीन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की ऑपरेशन्स टीम का हिस्सा हैं और भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के दौरान उन्हें भारतीय टीम के साथ समन्वय (coordination) की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

लॉजिस्टिक्स, शेड्यूलिंग और टीम मैनेजमेंट से जुड़ी व्यवस्थाएं वही संभाल रही हैं, और यही वजह है कि उन्हें टीम इंडिया की ट्रेनिंग जर्सी में देखा गया।

प्रोफेशनल बैकग्राउंड भी दमदार है

अगर आपको लगता है कि यास्मीन बस एक बोर्ड की कर्मचारी हैं, तो जनाब फिर से सोचिए। उनके LinkedIn प्रोफाइल पर नज़र डालें तो पता चलता है कि वह Phizz Ltd और ORS Sport जैसी बड़ी कंपनियों में ‘हेड ऑफ स्पोर्ट’ रह चुकी हैं।

इतना ही नहीं, उन्होंने 2010 से 2013 तक Leicester City Football Club में स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यानी खेलों की दुनिया में उनका अनुभव गहरा और प्रभावशाली है।

बुमराह तो खेल ही नहीं रहे थे, फिर कैमरा उधर क्यों?

बड़ी बात ये है कि जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट में रोटेशन पॉलिसी के तहत आराम पर थे। मैदान पर नहीं थे, लेकिन कैमरा जैसे ही डगआउट की तरफ गया यास्मीन की मुस्कान और बुमराह की ओर नज़र फैंस को एक नई कहानी देने के लिए काफी थी।

क्रिकेट अब सिर्फ बल्ला और बॉल का खेल नहीं रहा। कैमरे की एक नज़र, किसी की मुस्कान और सोशल मीडिया का तड़का कहानी बन जाती है। यास्मीन बडियानी और बुमराह वाला ये लम्हा उसी का उदाहरण है।

Also Read: नई पॉलिसी से मची हड़कंप: 1 करोड़ की मर्सिडीज बिक रही है सिर्फ 2 लाख में…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button