Surguja Crime News: ब्रेकअप के बाद सनकी आशिक ने प्रेमिका पर किया चाकू से हमला

Surguja Crime News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी आशिक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला गांधी नगर थाना क्षेत्र के चोपड़ापारा स्थित श्री कृपा फ्यूल्स (पेट्रोल पंप) में दिनदहाड़े हुआ।

प्रेमिका के मना करने पर चाकू से किया हमला

Surguja Murder Case: जानकारी के अनुसार, मृतका विद्यावती, बलरामपुर निवासी थी और पेट्रोल पंप में कार्यरत थी। आरोपी जोगेन्द्र पैंकरा, कुसमी का रहने वाला है। दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे, लेकिन किसी कारण युवती ने संबंध तोड़ दिए थे। पिछले कुछ दिनों से आरोपी पंप में आकर युवती से फिर से रिश्ता जोड़ने की कोशिश कर रहा था। गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे, आरोपी एक बार फिर पंप पहुंचा और बातचीत के दौरान जब विद्यावती ने इंकार किया, तो उसने अचानक चाकू से हमला कर दिया।

घायल अवस्था में पहुंचाया गया अस्पताल, नहीं बची जान

Breakup Murder Case: पहले वार के बाद विद्यावती ने शोर मचाकर भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा करते हुए कई बार चाकू से वार किए। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

बीच-बचाव करने वाले कर्मचारी को भी आई चोट

इस हमले के दौरान जब एक पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसे भी हाथ में चाकू लगने से चोट आई।

आरोपी को मौके पर पकड़ा, हत्या का मामला दर्ज

Sarguja crime news: घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी जोगेन्द्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गांधी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

प्रेम संबंध बना जानलेवा, रिश्तों में हिंसा पर उठे सवाल

Petrol pump murder case: यह वारदात एक बार फिर प्रेम संबंधों में बढ़ रही असहिष्णुता और हिंसक प्रवृत्तियों की ओर इशारा करती है। ब्रेकअप जैसी निजी बातों पर इस तरह की जानलेवा प्रतिक्रिया समाज में गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है।

Also Read: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया धमतरी की मां अंगारमोती का चमत्कार, देखें Video

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button