CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरे तेवर में दिख रहा है। बीती रात राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से बन रहे सिस्टम के चलते आज भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

कई जिलों में अलर्ट, मौसम रहेगा मेहरबान

Weather News: मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही अगले तीन घंटों के लिए गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले: गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

यलो अलर्ट वाले जिले: सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, कोरिया और बलरामपुर। इन क्षेत्रों में मध्यम बारिश की संभावना है।

सिनॉप्टिक सिस्टम: क्यों हो रही है भारी बारिश?

Today Weather Update: मौसम विभाग ने बताया कि एक अवदाब बंगाल की खाड़ी में तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की सीमा के पास बना हुआ है, जो अब गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तर ओडिशा व झारखंड की ओर बढ़ रहा है। इससे छत्तीसगढ़ में मॉनसून सक्रिय हो गया है।

रायपुर में आज का मौसम कैसा रहेगा?

Today Raipur Weather Update:राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज की गई है। दुर्ग जिले में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मानसून की सक्रियता को साफ दर्शाता है।

Also Read: Dhamtari Gangrel Dam: धमतरी में चार दिन की बारिश का असर गंगरेल बांध में 3% बढ़ा जलस्तर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button