
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने उन पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। टिकरिहा पर हाल ही में एक महिला से संबंध और उससे जुड़े लेटर व ऑडियो सामने आने के बाद सवाल उठाए गए थे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कहा कि यह सभी आरोप बेबुनियाद और गलत हैं।
कांग्रेस पर चरित्र हनन का आरोप
Rahul Tikriha: टिकरिहा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब चुनाव नजदीक आते हैं, तब-तब उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी चरित्र हनन करती है, कभी हत्या और अपशब्दों का सहारा लेती है। “मैं सिर्फ पार्टी का छोटा-सा कार्यकर्ता हूं, लेकिन बीते कुछ दिनों से जिस तरह बदनाम किया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।”
FIR और जेल का भी जिक्र
Rahul Tikriha Press Conference: भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 2022 में भी इस तरह का मामला उठाया गया था और उस समय बेमेतरा जिले के बेरला थाने में FIR दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि अब तक उन पर कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा द्वारा 14 FIR दर्ज कराई जा चुकी हैं और उन्हें पांच बार जेल भी जाना पड़ा है। इसके बावजूद वह लगातार विपक्ष में मजबूती से खड़े रहे।

महिला से संबंधों की बात को बताया झूठा
टिकरिहा ने कहा कि जिस महिला के साथ उनके रिश्ते की बात कही जा रही है, वह उनके समाज की सदस्य हैं और उन्हें परिवारिक बताया जा रहा है। उन्होंने इसे पूरी तरह से झूठा करार दिया और कहा कि अदालत भी इस विषय पर फैसला दे चुकी है जिसमें उन्हें दोषमुक्त घोषित किया गया था। “कोर्ट का जजमेंट 8 अप्रैल 2023 को ही आ चुका है। इसके बावजूद आज फिर एक लेटर वायरल कर मुझे बदनाम किया जा रहा है।”
राजनीतिक साजिश बताई
टिकरिहा ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला राजनीतिक साजिश के तहत फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस महिला का नाम इस प्रकरण में जोड़ा गया है, वह एक शिक्षिका हैं और उनकी भी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। महिला ने खुद FIR में स्पष्ट लिखा है कि कांग्रेस सरकार के समय विधायक आशीष छाबड़ा के दबाव में इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दिया गया। टिकरिहा ने कहा कि अब यह लड़ाई अदालत में भी लड़ी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।



