District Court Dantewada Vacancy 2025: जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा में कार्यालय सहायक और भृत्य के पदों पर भर्ती, 5वीं और 8वीं पास भी कर सकते है आवेदन

District Court Dantewada Vacancy 2025: दंतेवाड़ा जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रणाली की स्थापना के लिए संविदा आधार पर पदों पर भर्ती की जा रही है। यह भर्ती राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की संशोधित योजना 2022 और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार की जा रही है।

Jobs In Dantewada: इस भर्ती में कुल 03 पद भरे जाएंगे, जिनमें एक पद कार्यालय सहायक (Office Assistant) और दो पद भृत्य (Office Attendant) के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों से 12 अगस्त 2025 तक आवेदन मांगे गए हैं।

दंतेवाड़ा संविदा भर्ती 2025 की पूरी जानकारी: Vacancy Details

श्रेणीविवरण
विभाग का नामजिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़)
पदों का नामकार्यालय सहायक (Office Assistant), भृत्य (Office Attendant)
कुल पद03 पद
पदवार विवरणकार्यालय सहायक – 01 पदभृत्य – 02 पद
वेतनमानकार्यालय सहायक – ₹15,000/- प्रति माहभृत्य – ₹9,000/- प्रति माह
नौकरी का प्रकारसंविदा (Contract Basis)
नौकरी स्थानदंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़
शैक्षणिक योग्यताकार्यालय सहायक: स्नातक + कंप्यूटर व टाइपिंग दक्षताभृत्य: न्यूनतम 5वीं और अधिकतम 8वीं पास
आयु सीमा (01.01.2025 को)न्यूनतम – 18 वर्षअधिकतम – 35 वर्ष (आरक्षित वर्ग हेतु छूट उपलब्ध)
चयन प्रक्रियाकार्यालय सहायक – कंप्यूटर आधारित कौशल परीक्षा (टाइपिंग टेस्ट)भृत्य – दक्षता परीक्षा (Merit + Practical Test)
प्रमुख तिथिअंतिम तिथि: 12 अगस्त 2025, शाम 5:00 बजे तक
आवेदन माध्यमऑफलाइन (रजिस्टर्ड / स्पीड पोस्ट)
आवेदन भेजने का पताकार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,दंतेवाड़ा – 494449, छत्तीसगढ़
जरूरी दस्तावेजजन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, शपथ पत्र (भृत्य के लिए)
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

योग्यता और पात्रता: Qualification and Eligibility

1. कार्यालय सहायक / क्लर्क पद के लिए:

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
  • अनिवार्य दक्षताएं:
    • कंप्यूटर संचालन व डेटा फीडिंग की क्षमता।
    • हिंदी टाइपिंग में गति और त्रुटि-रहित कार्य करने का कौशल।
    • श्रुतलेख (डिक्टेशन) लेने और न्यायालय के लिए फाइलें तैयार करने की क्षमता।
    • दस्तावेज़ों का रख-रखाव और फाइल प्रोसेसिंग का ज्ञान।

2. भृत्य (ऑफिस अटेंडेंट) पद के लिए:

  • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम कक्षा 5वीं और अधिकतम 8वीं पास।
  • विशेष निर्देश: 8वीं से अधिक शिक्षित अभ्यर्थी अयोग्य माने जाएंगे। आवेदक को शपथपत्र के माध्यम से प्रमाणित करना होगा कि उनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं से अधिक नहीं है।
  • अनुभव: संबंधित कार्य में अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो तो) वरीयता हेतु संलग्न करें।
  • LMV ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा (01.01.2025 की स्थिति में): Age Limit

श्रेणीन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
सामान्य18 वर्ष35 वर्ष
छत्तीसगढ़ के निवासी18 वर्ष40 वर्ष (5 वर्ष छूट)
विशेष श्रेणियां (SC/ST/Women/Ex-Servicemen)नियमानुसार अधिकतम 45 वर्ष

चयन प्रक्रिया: Selection Process

कार्यालय सहायक पद हेतु:

  • चयन का आधार: कौशल परीक्षा (100 अंक)
  • परीक्षा स्वरूप:
    • हिंदी में 250 शब्दों का गद्यांश 10 मिनट में कंप्यूटर पर टाइप करना होगा।
    • प्रत्येक त्रुटि पर 0.5 अंक कटौती।
    • 40 या अधिक त्रुटियों पर अभ्यर्थी अयोग्य माने जाएंगे।
    • परीक्षा Ubuntu/Linux/LibreOffice/MS Word पर Kruti Dev फॉन्ट में ली जाएगी।

भृत्य पद हेतु:

  • चयन का आधार: दक्षता परीक्षा (Merit-based)
  • यदि आवेदन अधिक हुए: 5वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर 10 गुना अभ्यर्थियों को दक्षता परीक्षा हेतु बुलाया जाएगा।
  • समान अंक की स्थिति में: उम्र, 8वीं के अंक आदि के आधार पर प्राथमिकता।

आवेदन प्रक्रिया: Application Process

  • आवेदन माध्यम: केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से ही आवेदन स्वीकार्य।
  • अंतिम तिथि: 12 अगस्त 2025, शाम 5:00 बजे तक आवेदन कार्यालय पहुंच जाना चाहिए।
  • पता: कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दंतेवाड़ा – 494449, छत्तीसगढ़
  • संबंधित दस्तावेज:
    • जन्म प्रमाण पत्र
    • शैक्षणिक योग्यता
    • जाति प्रमाण पत्र
    • निवास प्रमाण पत्र
    • रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र
    • अन्य प्रासंगिक प्रमाण पत्र

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

विवरण (Description)लिंक (Link)
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
विभागीय विज्ञापन डाउनलोड करेंयहाँ क्लिक करें
आवेदन फॉर्म डाउनलोड करेंयहाँ क्लिक करें

महत्वपूर्ण निर्देश

  • सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (self-attested) प्रतियां ही संलग्न करें।
  • निर्धारित प्रारूप में ही आवेदन करें, अन्य प्रारूप मान्य नहीं होंगे।
  • अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

District Legal Services Authority Jobs: यदि आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और सरकारी सेवा में आने का अवसर खोज रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। समय पर आवेदन करें।

Also Read: CG Police Constable List for Written Exam 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button