
रायपुर CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और कोरबा जिलों में गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
- वहीं बलौदा बाजार, बिलासपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा और सूरजपुर जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
ऐसा रहा बुधवार का मौसम
Orange Alert: बुधवार की शाम तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हुई।
- सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.6°C दुर्ग और जगदलपुर में दर्ज किया गया।
- न्यूनतम तापमान 19.0°C दुर्ग में रिकॉर्ड हुआ।
- मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में वर्षा की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आएगी।
रायपुर का मौसम हाल
Today Raipur Weather: राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31.8°C और न्यूनतम 23.9°C दर्ज किया गया।
- बुधवार सुबह तक 17.0 मिमी और शाम तक 0.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।
बारिश के प्रमुख आंकड़े
Weather News: प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई—
- रामानुजगंज – 8 सेमी
- कापू और सामरी – 6 सेमी
- चंदो और वांड्रफनगर – 5 सेमी
- रायपुर शहर, बलरामपुर, भखारा, मनोरा – 5 सेमी
इसके अलावा बगीचा, गुरुर, प्रतापपुर, धमतरी, राजपुर, तखतपुर, बिल्हा, मैनपाट सहित कई अन्य स्थानों पर 3 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई।
सिनॉप्टिक सिस्टम की स्थिति
- दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा पंजाब, राजस्थान और गुजरात से गुजर रही है।
- पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर 3.1 किमी ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
- मध्य प्रदेश से लेकर बंगाल की खाड़ी तक बनी द्रोणिका के कारण छत्तीसगढ़ में बारिश जारी है।
मौसम का पूर्वानुमान
Today CG Weather News: मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बने रहेंगे।
Yellow Alert: एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।



