VIDEO: कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली पर विवाद, भीड़ जुटाने के लिए पैसे बांटने का आरोप, देखिये वीडियो में क्या दावा किया गया?

मुंगेली। Vote Chor Rally Viral Video: कांग्रेस की ओर से हाल ही में आयोजित की गई ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ पदयात्रा और रैली अब नए विवाद में फंस गई है। इस कार्यक्रम को पार्टी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन बताया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

वीडियो में क्या दावा किया गया?

Congress Viral Video: वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें रैली में शामिल होने के लिए 100 से 200 रुपये दिए गए। आरोप यह भी लगाया गया कि 300 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन रैली के बाद सिर्फ 100 रुपये देकर मामला खत्म कर दिया गया। एक महिला ने कैमरे के सामने 100 रुपये का नोट दिखाते हुए कहा, “हमें कहा गया था कि 300 रुपये मिलेंगे, लेकिन सिर्फ 100 रुपये दिए गए। हम काम छोड़कर यहां आए थे, पूरा दिन खराब हो गया।”

कांग्रेस में मचा हड़कंप

Mungeli Vote Chor Rally Viral Video:वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि रैली में जुटी भीड़ खुद से आई थी या फिर लोगों को आर्थिक प्रलोभन देकर लाया गया। यह मामला कांग्रेस के लिए असहज इसलिए भी है क्योंकि इस कार्यक्रम में पार्टी के बड़े नेता मौजूद थे। मंच पर छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ नेता बैठे थे।

देखिये वीडियो-

कांग्रेस का पक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को बदनाम करने के लिए वीडियो को तोड़-मरोड़कर वायरल किया गया है। उनके मुताबिक, यह विपक्ष की राजनीतिक साजिश है। बैज ने दावा किया कि जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है और कांग्रेस के साथ खड़ी है।

भीड़ पर उठे सवाल

रैली से पहले एक बड़ी पदयात्रा भी निकाली गई थी, जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और आम नागरिक भी शामिल दिखे। लेकिन वायरल वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि भीड़ कितनी स्वेच्छा से आई थी और कितनी लोगों को पैसे देकर जुटाई गई।

राजनीतिक असर की चर्चा

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनआंदोलन के रूप में पेश कर रही थी। लेकिन अब पैसे बांटने के आरोपों ने पार्टी की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि आने वाले दिनों में इस विवाद का असर कांग्रेस की छवि और उसकी रणनीति पर पड़ सकता है।

Also Read: भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय की कार में तोड़फोड़ करने वाला निकला पुलिस कांस्टेबल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button