Intelligence Bureau Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 258 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, सैलरी ₹44,900 से ₹1.42 लाख तक

Intelligence Bureau (IB) ACIO II Tech Recruitment 2025: गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने ऑफिसर ग्रेड-II (Technical Posts) के 258 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन 25 अक्टूबर 2025 से mha.gov.in या ncs.gov.in पर शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 16 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन GATE स्कोर, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

भर्ती का सारांश (IB Bharti 2025 Overview)

विवरणजानकारी
विभाग का नामइंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), गृह मंत्रालय
पद का नामऑफिसर ग्रेड-II (Technical)
कुल पदों की संख्या258
आवेदन प्रारंभ तिथि25 अक्टूबर 2025
अंतिम तिथि16 नवंबर 2025
आवेदन शुल्कसामान्य/OBC/EWS: ₹200, SC/ST: ₹100
चयन प्रक्रियाGATE स्कोर, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू
वेतनमान₹44,900 – ₹1,42,400 प्रतिमाह
आधिकारिक वेबसाइटmha.gov.in / ncs.gov.in

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार के पास निम्न में से किसी विषय में B.E/B.Tech या M.Sc की डिग्री होनी चाहिए –

  • Electronics & Telecommunication
  • Electronics & Communication
  • Electrical & Electronics
  • Information Technology
  • Computer Science / Computer Engineering
  • Computer Application (M.Sc)

साथ ही, उम्मीदवार ने GATE 2023, 2024 या 2025 परीक्षा पास की होनी चाहिए।

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स (Category-wise Vacancy)

Computer Science & IT Branch

कैटेगरीपद
General40
EWS7
OBC24
SC13
ST6
कुल90 पद

Electronics & Communication Branch

कैटेगरीपद
General74
EWS14
OBC44
SC24
ST12
कुल168 पद

आयु सीमा (Age Limit)

श्रेणीन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
सामान्य18 वर्ष27 वर्ष
OBC18 वर्ष3 वर्ष की छूट
SC/ST18 वर्ष5 वर्ष की छूट

आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी।

वेतनमान (Salary Structure)

पद का नामवेतनमान
ऑफिसर ग्रेड-II (Technical)₹44,900 – ₹1,42,400 प्रतिमाह

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणीशुल्क
सामान्य/OBC/EWS₹200
SC/ST₹100

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

1️⃣ GATE स्कोर आधारित शॉर्टलिस्टिंग
2️⃣ स्किल टेस्ट / टेक्निकल टेस्ट
3️⃣ इंटरव्यू

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  1. आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर जाएं।
  2. उम्मीदवार सबसे पहले गृह मंत्रालय (www.mha.gov.in) या NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर जाए।
  3. होमपेज पर उपलब्ध लिंक “Online Applications for ACIO-II/Technical Posts” पर क्लिक करें।
  4. उम्मीदवार अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरकर नया रजिस्ट्रेशन करे।
  5. पंजीकरण पूरा होने के बाद, प्राप्त यूज़र आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें।
  6. लॉगिन के बाद शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और संपर्क जानकारी भरें।
  7. निर्धारित आकार और फॉर्मेट में नवीनतम फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  8. उम्मीदवार इस सूची में से अपनी पसंद के 5 परीक्षा केंद्र/शहर चुने।
  9. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन (Debit/Credit Card, UPI, Net Banking) या SBI चालान के माध्यम से जमा करें।
  10. सफलतापूर्वक आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें ताकि भविष्य में इसका उपयोग किया जा सके।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
भर्ती विज्ञापनयहाँ देखें
ऑनलाइन आवेदन लिंकयहां क्लिक करें
अन्य सरकारी नौकरियाँयहाँ क्लिक करें
इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती अपडेटयहां क्लिक करें

इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो तकनीकी पृष्ठभूमि (Technical Background) से हैं और सुरक्षा एवं खुफिया विभाग में सेवा देना चाहते हैं। योग्य उम्मीदवार 25 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 के बीच आवेदन कर सकते हैं।

Also Read: CG Mandi Board Data Entry Operator Bharti 2025: छ.ग. कृषि उपार्जन केंद्रों (सोसाइटी) में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 2739 पदों पर भर्ती

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button