
रायपुर CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में अक्टूबर महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को दिनभर धूप खिली रही, लेकिन शाम को रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के असर से अगले तीन दिनों तक दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
राजधानी में बदला मौसम
Today Raipur Weather Update: रायपुर शहर में बुधवार, 1 अक्टूबर को आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा। मंगलवार रात को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और अब धीरे-धीरे ठंड ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है।
यहां हुई बारिश
Today Weather News: पिछले 24 घंटों में कई जगह हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज हुई। नारायणपुर, बस्तर, कुकदूर, केशकाल और कांकेर में 2-2 सेंटीमीटर, जबकि पिथौरा, चारामा, बेलतरा, भानपुरी, लोहांडीगुड़ा, दरभा और सरायपाली में 1-1 सेंटीमीटर बारिश हुई।

इन जिलों में अलर्ट
Weather News: मौसम विभाग ने रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, बलौदाबाजार, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, कोंडागांव और कांकेर जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज आंधी-तूफान चलने की भी संभावना है।
मौसम विभाग की चेतावनी
CG IMD Alert: मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें और बारिश के दौरान खुले स्थानों पर खड़े न हों।
सिनोप्टिक सिस्टम की स्थिति
CG Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा फिलहाल वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी और शाहजहांपुर से होकर गुजर रही है। बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके चलते बुधवार को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।
Also Read: महतारी एक्सप्रेस से अवैध शराब तस्करी का मामला, 16 पेटी शराब जब्त, पूर्व विधायक बैठी धरने पर



