CG Food Poisoning: फुटू की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 13 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती

बालोद। CG Food Poisoning: डौंडीलोहारा क्षेत्र के ग्राम मुड़खुसरा में एक ही परिवार के 13 सदस्य जहरीली सब्जी खाने से बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है कि परिजन पैरा में उगे “फुटू” की सब्जी बनाकर खाए थे, जिसके कुछ घंटे बाद सभी को उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी। परिजनों को तत्काल डौंडीलोहारा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बच्चों की हालत ज्यादा खराब

Murkhosra Village News: गांववालों के अनुसार, फुटू एक पैरा के ढेर पर उगा था जिसे महिलाओं ने तोड़कर सब्जी बनाई थी। इसकी मात्रा कम थी, इसलिए सभी ने थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सेवन किया। खाना खाने के करीब दो घंटे बाद एक-एक कर सभी सदस्य बीमार होने लगे। परिवार के पुरुषों ने यह सब्जी नहीं खाई थी, इसलिए वे सुरक्षित हैं। महिलाओं और बच्चों पर इसका ज्यादा असर हुआ।

सभी की हालत अब स्थिर: बीएमओ

Balod News: बीएमओ डॉ. विनोद चौरका ने जानकारी दी कि सभी मरीजों को समय रहते अस्पताल लाया गया, जिससे स्थिति गंभीर नहीं हुई। उन्होंने आशंका जताई कि यह फुटू संभवतः किसी जहरीली प्रजाति का रहा होगा। फिलहाल सभी की हालत सामान्य है और उनका इलाज जारी है।

Also Read: Ambikapur Accident: टूटी बिजली की तार से दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार की मौत; परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया, देखिये वीडियो

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button