CG Vidhan Sabha Winter Session 2025: अपने ही पार्टी के विधायक के सवालों में घिरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सदन में सेनेटरी नैपकिन को लेकर घमासान, देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन यानी आज प्रश्नकाल की शुरुआत में ही सत्ता पक्ष की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने ही पार्टी के वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक के सवालों में घिर गईं। विधायक कौशिक ने स्कूलों में लगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों से जुड़े प्रश्न सदन में लगाए थे। प्रश्नकाल के दौरान विधायक कौशिक ने कहा कि, जो सवाल पूछा गया था उसका जवाब ही नहीं आया है। जब विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने उनसे आगे सवाल करने के लिए कहा तो विधायक कौशिक भड़क गए और बोले कि जब जवाब ही नहीं आया तो और क्या सवाल पूछूं।

विधायक कौशिक ने लगाए सवालों की बौछार, पूछा- मशीन का सत्यापन किससे हुआ?

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विधायक धरमलाल कौशिक ने सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने पूछा कि, स्कूलों में जो मशीन लगी है उसका सत्यापन किससे कराया गया और सत्यापन किस तारीख में हुआ। उन्होंने मंत्री से एक-दो स्कूल का नाम भी बताने को कहा। विधायक कौशिक ने यह भी कहा कि, जो मशीनें लगाई गई हैं वे खराब हैं और उनका रखरखाव भी नहीं किया जा रहा है। इन मशीनों की सप्लाई पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हुई थी।

मंत्री राजवाड़े का जवाब: चार एजेंसियों ने किया सत्यापन, पूरी जानकारी दूंगी

विधायक कौशिक के तीखे सवालों का जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, इन मशीनों का सत्यापन चार एजेंसियों ने किया है और इसकी पूरी जानकारी वह सदन को उपलब्ध करा देंगी। हालांकि, मंत्री का जवाब आने तक सदन में माहौल काफी गरम हो गया था और विधायक कौशिक बार-बार मशीनों की खराबी का मुद्दा उठा रहे थे।

देखें वीडियो-

मंत्री ने सदन में की जांच करवाने की घोषणा

विधायक धरमलाल कौशिक के लगातार सवालों और मशीनों की खराबी पर जोर देने के बाद, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में जांच करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि, विधायक कौशिक द्वारा जिन स्कूलों की जानकारी दी गई है, उन सभी स्कूलों में लगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों की जांच करवाई जाएगी। इस घोषणा के बाद ही यह मुद्दा शांत हो सका।

सत्र का आज दूसरा दिन, पास होगा पहला अनुपूरक बजट

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रश्नकाल के बाद आज सत्र के दौरान पहला अनुपूरक बजट (First Supplementary Budget) पास होगा। सत्र के पहले दिन रविवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में छत्तीसगढ़ ‘अंजोर विजन डॉक्यूमेंट 2047’ प्रस्तुत किया था और उसपर चर्चा हुई थी।

Also Read: Mahtari Vandan Yojana: 4.18 लाख महतारियों के लिए जरूरी खबर, यह काम नहीं कराया तो अटक सकती है अगली किस्त

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button