CG ADEO Admit Card 2025 Download: सहायक विकास विस्तार अधिकारी एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड, जानें परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी

CG ADEO Admit Card 2025 Download: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना CG ADEO Admit Card 2025 आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा का आयोजन 15 जून 2025 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

CG ADEO परीक्षा मुख्य विवरण: CG ADEO 2025 Exam Details
विवरण | जानकारी |
---|---|
विभाग का नाम | विकास आयुक्त कार्यालय |
रिक्रूटमेंट बोर्ड | छत्तीसगढ़ व्यापमं (CG Vyapam) |
पद का नाम | सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) |
पदों की संख्या | 200 पद |
वेतनमान | ₹30,000/- (Level 6) |
आधिकारिक वेबसाइट | vyapam.cgstate.gov.in |
शैक्षणिक योग्यता | ग्रेजुएट (Graduate) |
आयु सीमा | 21 से 40 वर्ष |
पदों की श्रेणी | छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी (Chhattisgarh Govt Job) |
परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी प्रमुख तिथियां
विवरण | तिथि / जानकारी |
---|---|
परीक्षा का नाम | सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) भर्ती परीक्षा 2025 |
परीक्षा तिथि | 15 जून 2025 (रविवार) |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 9 जून 2025 |
हेल्पलाइन नंबर | 0771-2972780 / 8269801982 |
ऐसे करें CG ADEO Admit Card 2025 डाउनलोड
- सबसे पहले व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “एडमिट कार्ड” सेक्शन में जाएं।
- “सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) परीक्षा 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म-तिथि भरकर लॉग इन करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
CG ADEO Admit Card Download 2025: यहां से करे एडमिट कार्ड डाउनलोड
विषय | सूचना |
---|---|
सूचना | डाउनलोड |
Admit Card | डाउनलोड |
विभागीय वेबसाइट | https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ |
Also Read: CG Vyapam ADEO Syllabus 2025 PDF: छत्तीसगढ़ सहायक विकास विस्तार अधिकारी परीक्षा सिलेबस
परीक्षा से जुड़ी जरूरी हिदायतें: CG ADEO Admit Card Download 2025
- परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 1 घंटे पहले केंद्र में पहुंचें।
- अपने साथ मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाएं। मान्य पहचान पत्रों में शामिल हैं:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- फोटोयुक्त स्कूल/कॉलेज आईडी
- यदि प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं छपा है, तो अभ्यर्थी को दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लाना अनिवार्य होगा।
- एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा, केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध है।
- परीक्षा केंद्र का पता परीक्षा से एक दिन पूर्व जाकर देख लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड के बाद जांचें ये विवरण: CG ADEO Admit Card Download
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- जन्म तिथि
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा का समय और तारीख
संपर्क जानकारी: Contact Information
किसी भी समस्या के लिए इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें:
📱 0771-2972780, 8269801982
⏰ समय: प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
महत्वपूर्ण: बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।