
Rajendra Das: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निजी सचिव (PS) द्वारा सड़क पर पत्नी का जन्मदिन मनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। निजी सचिव राजेंद्र दास ने एक लग्जरी कार के बोनट पर केक काटकर और सड़क पर जमकर आतिशबाजी कर यह जश्न मनाया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इस पर सख्त नाराजगी व्यक्त की है और राज्य सरकार को कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Minister PA Wife Birthday Celebration: घटना 9 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है, जब राजेंद्र दास ने बीच सड़क पर जश्न मनाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कार के बोनट पर केक रखा गया और फिर आतिशबाजी की गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
एफआईआर दर्ज, फिर गिरफ्तारी और रिहाई
Road Block Celebration: सोमवार, 13 अक्टूबर को पुलिस ने राजेंद्र दास और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया। हालांकि कुछ ही घंटों बाद दोनों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है।

हाईकोर्ट के निर्देशों की फिर उड़ी धज्जियां
Chirmiri News: उल्लेखनीय है कि सड़क पर इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों को लेकर हाईकोर्ट पहले ही सख्ती बरतने के निर्देश दे चुका है। बावजूद इसके इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि सार्वजनिक मार्गों का उपयोग इस तरह के निजी आयोजनों के लिए नहीं किया जा सकता।
कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना
LawAndOrder: इस घटना को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा: “क्या हाईकोर्ट के नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं? क्या बीजेपी नेताओं और उनके सहायकों पर ये नियम लागू नहीं होते?”



कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
HighCourtGuidelines: इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सत्ताधारी दल के नेताओं को कानून से ऊपर माना जा रहा है? और क्या आम जनता और नेताओं के लिए नियम अलग-अलग हैं?
Also Read: मुंबई के ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में रायपुर की कंपनी का जलवा: मल्टीफाई सॉल्यूशन्स ने पेश किए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर समाधान



