CG Liquor Scandal: शराब की बोतल में निकला कीड़ा, ग्राहकों का फूटा गुस्सा – दुकान के बाहर हंगामा!

रायपुर। CG Liquor Scandal: राजधानी के लालपुर भट्‍टी स्थित देशी शराब दुकान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ग्राहक को गोवा गोल्डन ब्रांड की शराब की बोतल में तैरता कीड़ा मिला। जैसे ही यह खबर फैली, मौके पर अन्य ग्राहक भी पहुंच गए और गंभीर लापरवाही पर नाराजगी जताई। इससे पहले भी छेरीखेड़ी स्थित सरकारी शराब दुकान में शराब की बोतल में कीड़ा तैरता मिला था।

तीन बोतलों में संदिग्ध कण और गंदगी

CG Sharab Mein Keeda: ग्राहक जब शराब का पव्वा खोल ही रहा था कि उसकी नजर अंदर तैरते कीड़े पर पड़ी। इसके बाद कई अन्य बोतलों की जांच की गई, जिनमें संदिग्ध कण और गंदगी भी पाई गई। इस घटना ने शराब की पैकिंग और गुणवत्ता जांच व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दुकान के बाहर हंगामा, अधिकारियों से जवाब की मांग

घटना के विरोध में ग्राहकों ने दुकान के बाहर जमकर हंगामा किया और आबकारी विभाग से कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि यह स्वास्थ्य से सीधा खिलवाड़ है। फिलहाल दुकान संचालक या आबकारी विभाग की ओर से कोई बयान नहीं आया है, जिससे जनता में असंतोष और बढ़ गया है।

Also Read: CG Desi Liquor Scandal: शराब की बोतल में तैरता मिला मकड़ी का टुकड़ा! ‘शोले’ ब्रांड की देशी बोतल में मकड़ी देख शराब प्रेमी रह गया सन्न, VIDEO वायरल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button