प्रेग्नेंट महिला के प्राइवेट पार्ट को डॉक्टर ने किया टच: अल्ट्रासाउंड के बहाने प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़, डॉक्टर फरार; जांच कक्ष में नहीं थी कोई महिला स्टाफ

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक डायग्नोस्टिक सेंटर में गर्भवती महिला से जाँच के दौरान छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। महिला ने सुपेला थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि अल्ट्रासाउंड के बहाने डॉक्टर ने उसके प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर गिरीश वर्मा फरार है, जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जांच के बहाने डॉक्टर ने की अनुचित हरकत

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार (16 अक्टूबर) को भिलाई टाउनशिप की एक गर्भवती महिला अपने रूटीन अल्ट्रासाउंड के लिए नेहरू नगर स्थित इमाजेस लैब पहुँची थी, जहाँ डॉक्टर गिरीश वर्मा कार्यरत है।

  • स्टाफ की गैर-मौजूदगी: पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जाँच के दौरान जाँच कक्ष में कोई नर्स या अन्य महिला स्टाफ मौजूद नहीं थी।
  • आपत्तिजनक हरकत: महिला का आरोप है कि डॉक्टर गिरीश वर्मा ने मशीन की आड़ में अनुचित व्यवहार किया और उसके प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छूने की कोशिश की, जिससे वह बेहद असहज और घबरा गई।

पति को बताकर पहुंची थाने, डॉक्टर पर मामला दर्ज

डरी-सहमी महिला ने जाँच खत्म होते ही तुरंत सेंटर से बाहर निकलकर अपने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों सीधे सुपेला थाना पहुँचे और आरोपी डॉक्टर गिरीश वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

सुपेला पुलिस ने शिकायत मिलते ही डॉक्टर गिरीश वर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत से जुड़ी धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज किया जब्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जाँच केंद्र के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं और पीड़िता का बयान व मेडिकल जाँच कराई जा रही है। घटना के बाद से शहर के मेडिकल संस्थानों में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Also Read: शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो वायरल, महिला शिक्षकों की शिकायत के बाद 5 को नोटिस

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button