CG Home Guard Written Exam Notification 2025: होमगार्ड विभाग के नगर सैनिक के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे करें पंजीयन

रायपुर: CG Home Guard Written Exam Notification 2025: छत्तीसगढ़ होमगार्ड विभाग ने वर्ष 2024 में निकली नगर सैनिक (महिला एवं पुरुष) की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है जिन्होंने पहले आयोजित की गई शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल प्रदर्शन किया है।
होमगार्ड विभाग के नगर सैनिक के लिए इन पदों पर भर्ती: CG Home Guard Written Exam 2025
पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
---|---|
महिला नगर सैनिक (छात्रावास ड्यूटी) | 1715 पद |
नगर सैनिक (जनरल ड्यूटी) | 500 पद |
कुल पद | 2215 पद |
शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी: CG Home Guard Written Exam 2025
शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा चार संभागीय केंद्रों – रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, और अंबिकापुर – में आयोजित की गई थी। इस प्रक्रिया में 20,137 पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए चुना गया है।
चयनित उम्मीदवारों की सूची होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है:
आधिकारिक वेबसाइट: https://firenoc.cg.gov.in
परीक्षा आयोजन की सूचना: यहाँ देखें
पंजीयन अनिवार्य – नहीं किया तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा! Registration Mandatory
लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी पात्र उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर जाकर पंजीयन कराना अनिवार्य है।
वेबसाइट लिंक: https://vyapam.cgstate.gov.in
उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन आईडी और जन्मतिथि दर्ज कर पंजीयन करना होगा।
जिन उम्मीदवारों द्वारा व्यापम की वेबसाइट पर पंजीयन नहीं किया जाएगा, वे लिखित परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसकी पूरी ज़िम्मेदारी स्वयं उम्मीदवार की होगी।
लिखित परीक्षा सूचना-
examऑनलाइन फॉर्म में संशोधन की अनुमति नहीं: CG Home Guard Written Exam 2025
पूर्व में होमगार्ड विभाग की वेबसाइट पर जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन या सुधार नहीं किया जा सकता। केवल व्यापम पर पंजीयन और आवेदन सबमिट करना ही मान्य होगा।
CG Home Guard Written Exam 2025: परीक्षा कार्यक्रम
क्र. | विवरण | तिथि / दिन |
---|---|---|
1 | व्यापम वेबसाइट पर पंजीयन की शुरुआत | 16 अप्रैल 2025 (बुधवार) |
2 | पंजीयन की अंतिम तिथि | 30 मई 2025 (शुक्रवार) – शाम 5:00 बजे |
3 | प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 13 जून 2025 (शुक्रवार) |
4 | संभावित परीक्षा तिथि | 22 जून 2025 (रविवार) |
5 | परीक्षा समय | पूर्वान्ह (2 घंटे) |
6 | परीक्षा केंद्र | रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर |
जरूरी बातें एक नज़र में
- कुल पद: 2,215 (महिला एवं पुरुष नगर सैनिक)
- लिखित परीक्षा का आयोजन: छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा
- शारीरिक परीक्षा पास कर चुके 20,137 अभ्यर्थी पात्र
- पंजीयन अनिवार्य: व्यापम वेबसाइट पर करें आवेदन
- कोई संशोधन की अनुमति नहीं है
महत्वपूर्ण लिंक: Important Links
अगर आप छत्तीसगढ़ होमगार्ड में शामिल होना चाहते हैं, तो समय रहते पंजीयन जरूर कर लें। एक चूक आपको परीक्षा से वंचित कर सकती है।