CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ 119 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, एक महीने में तीसरी बड़ी लिस्ट से हलचल तेज, देखे लिस्ट

दुर्ग: CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ः पुलिस विभाग में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। इस बार दुर्ग जिले में एक साथ 119 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। ताज़ा आदेश में एक एसआई, 26 एएसआई, 12 प्रधान आरक्षक और 80 आरक्षकों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा कई महिला एएसआई, महिला प्रधान आरक्षक और महिला आरक्षक भी इस तबादले की लिस्ट में शामिल हैं। इस ट्रांसफर का आदेश खुद एसएसपी विजय अग्रवाल ने जारी किया है।

तीसरी बार जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट, विभाग में हलचल

SSP विजय अग्रवाल बीते एक महीने में यह तीसरी बार बड़ी तबादला सूची जारी कर चुके हैं। इससे पहले 17 मई को 12 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया था, वहीं 18 मई को 53 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया गया था। अब 119 नए तबादलों के साथ इस महीने के भीतर कुल 184 पुलिसकर्मी इधर से उधर कर दिए गए हैं।

लगातार हो रहे इन ट्रांसफरों से विभाग में खलबली मची हुई है। पुलिसकर्मियों के बीच चर्चा जोरों पर है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में और इतनी जल्दी तबादलों के पीछे वजह क्या है।

आंतरिक सूत्रों की मानें तो SSP विजय अग्रवाल पुलिसिंग में चुस्ती और पारदर्शिता लाने के लिए लगातार फील्ड में नए चेहरों को मौका दे रहे हैं। साथ ही, कई थानों में लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों को हटाकर संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अधिकारियों की तरफ से अभी इस पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।

जहां कुछ पुलिसकर्मी इसे प्रशासनिक आवश्यकता मान रहे हैं, वहीं कई ऐसे भी हैं जो बार-बार हो रहे ट्रांसफरों को लेकर असमंजस में हैं। खासतौर पर वे पुलिसकर्मी जो हाल ही में किसी नए थाने में पहुंचे थे, उन्हें दोबारा तबादले की सूचना ने चौंका दिया है।

अगर विभागीय हलचलों की मानें, तो ये फेरबदल यहीं नहीं थमेगा। आने वाले दिनों में और भी ट्रांसफर लिस्ट जारी हो सकती हैं। अब देखना होगा कि ये बदलाव व्यवस्था में सुधार लाते हैं या फिर पुलिस महकमे में और अस्थिरता बढ़ाते हैं।

Also Read: CG Teacher Rationalization Update: युक्तियुक्तकरण पर हर हाल में करनी होगी ज्वाइनिंग, एकतरफा कार्यमुक्ति का आदेश जारी – शिक्षा विभाग ने अपनाया सख्त रुख

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button