Sai Cabinet Meeting: 10 अक्टूबर को साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी की तारीख समेत कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

रायपुर Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में धान खरीदी की तारीख समेत कई अहम मुद्दों पर फैसला लिया जा सकता है।

धान खरीदी और राज्योत्सव की तैयारियों पर चर्चा

माना जा रहा है कि साय कैबिनेट की इस बैठक में राज्य में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा, बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। चूँकि राज्योत्सव का आयोजन 1 नवंबर से शुरू हो रहा है, इसलिए बैठक में राज्योत्सव की तैयारियों और उसकी रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा हो सकती है। इससे पहले पिछली कैबिनेट बैठक 30 सितंबर को हुई थी।

पिछली बैठक में दिव्यांगजन और शिक्षकों को लेकर हुए थे अहम फैसले

पिछली कैबिनेट बैठक, जो 30 सितंबर को हुई थी, उसमें दिव्यांगजनों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अहम फैसले लिए गए थे:

  • दिव्यांगजन ऋण माफी: मंत्रिपरिषद ने दिव्यांगजनों के हित में बड़ा फैसला करते हुए राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) की बकाया ऋण राशि ₹24.50 करोड़ से अधिक की राशि एकमुश्त वापस करने का निर्णय लिया था।
  • स्पेशल एजुकेटर की भर्ती: स्कूल शिक्षा विभाग में 100 स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय लिया गया। इसके लिए भर्ती नियम-2019 के प्रावधानों में एक बार के लिए छूट देते हुए चयन परीक्षा के स्थान पर मेरिट के आधार पर भर्ती करने को अनुमोदन दिया गया था।

Also Read: VIDEO: संगठन सृजन अभियान में सोते दिखे कांग्रेस नेता, मंच में महंत दे रहे थे पार्टी को मजबूत करने की सीख, वीडियो वायरल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button