
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि एक बार फिर तेज हो गई है। पिछले दो दिनों से राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। हल्की बौछार और धूप के मेल ने लोगों को राहत देने की बजाय उमस को और बढ़ा दिया है। सुबह के वक्त कुछ देर के लिए मौसम सुहाना रहता है, लेकिन दिन चढ़ते ही नमी भरी गर्मी परेशान करने लगती है।
मौसम विभाग का अलर्ट, भारी बारिश की संभावना
CG IMD Alert: मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर तेज बारिश के भी आसार हैं।
दक्षिण छत्तीसगढ़ के लिए विभाग ने खास चेतावनी जारी की है, जहां अगले पांच दिनों तक एक-दो जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, पूरे हफ्ते असर
Today Raipur Weather Update: पश्चिम-मध्य और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले एक हफ्ते तक कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।
कहां कितना तापमान, कहां हुई भारी बारिश
Weather News: राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। बीते 24 घंटों के दौरान सभी संभागों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। बस्तर और बिलासपुर संभागों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है।

मानसून द्रोणिका और चक्रवातीय हवाओं का असर
Today Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की द्रोणिका इस समय भटिंडा, वाराणसी, डाल्टनगंज, झारसुगुड़ा होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने दबाव क्षेत्र तक जा रही है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवातीय हवाओं का घेरा बना हुआ है, जो करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इसका असर भी प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है।
लोगों के लिए सलाह
Today Raipur Weather: उमस भरी गर्मी से राहत फिलहाल नहीं मिलने वाली है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो जब तक तेज बारिश नहीं होती, तब तक तापमान और नमी का यह मेल इसी तरह परेशान करता रहेगा। विशेषकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के निवासियों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि वहां ज्यादा बारिश की संभावना बनी हुई है।



